Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»ACB Raid: एंटी करप्शन ब्यूरो की हजारीबाग टीम ने चतरा जिले में इचाक की पंचायत सचिव को रंगे हाथ घूस लेते किया गिरफ्तार
    Crime

    ACB Raid: एंटी करप्शन ब्यूरो की हजारीबाग टीम ने चतरा जिले में इचाक की पंचायत सचिव को रंगे हाथ घूस लेते किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इचाक की पंचायत सचिव को रंगे हाथ पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है. हजारीबाग एसीबी की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड स्थित इचाक की पंचायत सचिव खुशबु लता को गिरफ्तार किया. सोनिया देवी ने एसीबी को आवेदन देकर शिकायत की थी. सोनिया ने बताया कि उन्हें अबुआ आवास मिला है. आवास बनाने के लिए प्रथम किस्त इनके खाता में तीस हजार रूपये आया. इसके बाद पंचायत सचिव खुशबु लता इनके घर पर आयी और बोली कि आवास निर्माण के लिए जो तीस हजार खाता में आया है, उससे पांच हजार रुपये निकालकर मुझे तुरंत दो. इसके बाद आगे से जो पैसा निकलेगा, उसमें से भी कमीशन देना पड़ेगा. एक आवास में मेरा तीस हजार कमीशन बनता है. अगर मेरा कमीशन नहीं दोगी तो आया पैसा वापस करवा देंगे. इसके बाद वादी ने एसीबी से इसकी शिकायत की थी. एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया तो घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी. इसके बाद एसीबी ने पंचायत सचिव को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ACB Raid: Hazaribagh team of Anti Corruption Bureau arrested Panchayat Secretary of Ichak in Chatra district red handed while taking bribe
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group