Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»गिरिडीह में नामांकन जनसभा में बोले बाबूलाल मरांडी – प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
    Elections

    गिरिडीह में नामांकन जनसभा में बोले बाबूलाल मरांडी – प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    गिरिडीह. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की हेमंत सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. आए दिन हत्या, अपहरण की घटनाएं घट रही हैं. बहू बेटी तक सुरक्षित नहीं हैं. सरकार का काम अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल में डालना है, लेकिन हेमंत सरकार खुद वसूली में लगी हुई है.

    गुरुवार काे गिरिडीह में नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि पहले गांव में सड़क नहीं होती थी. पुल पुलिया भी नहीं होते थे. हालत देखकर लगता था कि कभी सड़कें या पुल पुलिया बनेंगे भी या नहीं. केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद गांव-गांव तक सड़कें बनं गई. घर-घर तक बिजली पहुंच गई. गांव-गांव तक सड़क और बिजली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है. भाजपा जो करती है, उसे पूरा करती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कि कोई भी गरीब पक्के छत के बिना नहीं रहेगा. सबको पक्का मकान दिया जाएगा. एक प्रोत्साहन राशि भी छात्रों के लिए है. जो बीए और एमए पास करके रोजगार और नौकरी की तलाश करते हैं, उन्हें भी प्रत्येक महीना दाे वर्षों तक 2000 रुपये दिये जाएंगे, ताकि बच्चे प्रतियोगिता की तैयारी कर सकें. संघर्ष के समय भाजपा उनका साथ देगी.

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं. हेमंत सरकार ने वादा किया था कि हर साल परीक्षा लेकर नियुक्ति करेंगे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. एनडीए की सरकार इन खाली पदों को भी पांच वर्षों में भरेगी. एनडीए की सरकार बनने के 1 साल के अंदर डेढ़ लाख खाली पदों को भरा जाएगा. पांच वर्षों में पांच लाख नए रोजगार अन्य क्षेत्रों में सृजित किया जाएगा. भाजपा का यह संकल्प है कि राज्य में एनडीए की सरकार बनने पर महिलाओं को महीने की 11 तारीख को गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपये उनके बैंक खाते में डाल दिए जाएंगे. इसका निर्णय पहली कैबिनेट में होगा. एनडीए की सरकार बनने पर 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. साल में पर्व पर दो गैस सिलेंडर फ्री दिया जाएगा.

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Babulal Marandi said in the nomination rally in Giridih - Law and order in the state has completely collapsed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group