Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»सैन्य विमान बनाने वाले भारत के पहले निजी केंद्र TATA एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का PM मोदी और स्पेन के प्रथानमंत्री सांचेज ने किया उद्घाटन
Headlines

सैन्य विमान बनाने वाले भारत के पहले निजी केंद्र TATA एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का PM मोदी और स्पेन के प्रथानमंत्री सांचेज ने किया उद्घाटन

News DeskBy News DeskOctober 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Vadodara. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष पेड्रो सांचेज ने सोमवार को वडोदरा में ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड (टीएएसएल)-एयरबस’ केंद्र का उद्घाटन किया जहां सी-295 सैन्य विमानों का निर्माण किया जाएगा. ‘टाटा-एयरबस’ भारत में पहला ऐसा निजी केंद्र होगा जहां सैन्य विमानों के कलपुर्जों का जोड़कर विमानों को अंतिम रूप देने (फाइलन असेंबली लाइन) का काम किया जाएगा.

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि यह सुविधा न केवल भारत-स्पेन संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि ‘‘हमारे ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ मिशन को भी बढ़ावा देगी. उन्होंने कहा कि इस संयंत्र में निर्मित विमानों का भविष्य में निर्यात भी किया जाएगा.

मोदी ने यह भी आशा व्यक्त की कि इस विनिर्माण सुविधा द्वारा निर्मित परिवेशी तंत्र भविष्य में भारत को असैन्य विमान के निर्माण में भी मदद करेगा. सांचेज ने कहा कि पहला विमान इस सुविधा से उड़ान भरने के लिए 2026 में तैयार हो जाएगा.

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

भारत ने सितंबर 2021 में भारतीय वायु सेना के पुराने हो चुके ‘एवरो-748’ विमानों को बदलने के लिए ‘56 सी-295’ परिवहन विमान खरीदने के उद्देश्य से ‘एयरबस डिफेंस एंड स्पेस’ के साथ लगभग 21,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था. इस परियोजना के तहत भारत में पहली बार किसी निजी कंपनी द्वारा सैन्य विमानों का निर्माण किया जाएगा.

समझौते के तहत, एयरबस चार वर्ष के भीतर स्पेन के सेविले स्थित अपनी ‘फाइनल असेंबली लाइन’ से 16 ऐसे विमान भेजेगा जो उड़ान भरने की स्थिति में होंगे. बाद के 40 विमानों का निर्माण और संयोजन दोनों कंपनियों के बीच हुई औद्योगिक साझेदारी के तहत भारत में ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ (टीएएसएल) द्वारा किया जाएगा.

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा ‘फाइनल असेंबली लाइन’ की आधारशिला रखी थी. इस निजी केंद्र का उद्घाटन करने से पहले मोदी और सांचेज ने सुबह हवाई अड्डे से ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड’ सुविधा तक 2.5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए रोड शो का नेतृत्व किया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026
Recent Post

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026

MGM अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर मिला लावारिस शव, दुर्गंध से मरीज और परिजन परेशान

October 26, 2026

Congress Vs BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  ने प्रधानमंत्री पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- ‘सत्ता से मोदी का बाप भी जाएगा’, एनडीए नेताओं ने की निंदा

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group