Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Garhwa Election: गढ़वा से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी का नामांकन रद्द करे आयोग, नहीं तो लेंगे कानून का सहारा
    Elections

    Garhwa Election: गढ़वा से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी का नामांकन रद्द करे आयोग, नहीं तो लेंगे कानून का सहारा

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Garhwa. झामुमो ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर गढ़वा से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी का नामांकन रद्द करने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि उन्होंने नामांकन पर्चे में आधी-अधूरी जानकारी दी है. साथ ही झामुमो ने निर्वाचन आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाये. पत्रकारों से बातचीत में सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया है कि भारत निर्वाचन आयोग का कहना है कि भाजपा का पर्चा रिजेक्ट नहीं करना है. पहले इस तरह का मामला रांची तक सीमित था, लेकिन अब झारखंड की कई सीट पर ऐसा हाल दिखने लगा है.

    श्री भट्टाचार्य ने कहा कि मोर्चा को कानून पर पूरा भरोसा है. इसे भरोसे के साथ वे मांग करते हैं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से सत्येंद्र नाथ तिवारी के नामांकन पत्र की जांच करे और निर्णय दे. उन्होंने कहा कि 24 घंटे में अगर ऐसा नहीं होता है, तो झामुमो उनका नामांकन रद्द कराने के लिए कानून का सहारा लेगा. सुप्रियो ने आरोप लगाया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अपना फॉर्म 26 यानी शपथ पत्र भरा तो कई कॉलम खाली रहे. जबकि आयोग की ओर से पहले साफ किया गया था कि कोई भी कॉलम खाली नहीं होना चाहिए. किसी तरह की कोई धोखाधड़ी न हो, इसका ख्याल रखने का वादा किया गया था. मौके पर झामुमो नेता मनोज पांडेय भी मौजूद थे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Garhwa Election: Commission should cancel the nomination of BJP candidate Satyendra Tiwari from Garhwa otherwise we will take the help of law
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group