Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»मधुपुर में एक चुनावी रैली में CM हेमंत सोरेन का दावा, घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा केंद्र, लेकिन हमें बता रहे दोषी
    Bihar

    मधुपुर में एक चुनावी रैली में CM हेमंत सोरेन का दावा, घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा केंद्र, लेकिन हमें बता रहे दोषी

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Deoghar . झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झामुमो पर राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाने के लिए भाजपा की आलोचना की और कहा कि वास्तव में केंद्र घुसपैठ को ‘प्रोत्साहित’ कर रहा है. झामुमो उम्मीदवार हफीजुल हसन के पक्ष में मधुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि भाजपा और उसके नेता किस आधार पर झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के बारे में दावा करते हैं, ‘जबकि इस बारे में कोई पहचान नहीं हुई है. उन्होंने कहा, सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र और सीमा सुरक्षा बल के पास है.

    यह राज्य सरकार के हाथ में नहीं है. मुझे नहीं पता कि वे (भाजपा) बांग्लादेशी घुसपैठ (झारखंड में) की बात कैसे कर रहे हैं.’ सोरेन ने कहा, बांग्लादेश की एक पूर्व प्रधानमंत्री को कैसे उतरने की अनुमति मिलती है… और उन्हें आश्रय दिया जाता है. यह केंद्र द्वारा किया जाता है, लेकिन वे हमें दोषी ठहराते हैं. मुख्यमंत्री का इशारा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर था जो सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शनों के बाद अगस्त में देश छोड़ कर भारत आ गई थीं. भाजपा नेता हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते रहे हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS :एक दिन सुनहरी सुबह आएगी, जब समाज में सब कुछ बेहतर होगा, परसाई जी की कहानी उखड़े खंभे के नाट्य रूपांतरण का मंचन, दो दर्जन बाल कलाकारों के नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा, व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार पर किया प्रहार

    झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा. सोरेन ने भाजपा पर जाति, पंथ और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि 2019 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से भाजपा उनके खिलाफ ‘साजिश रचती रही है’. सोरेन ने कहा, ‘विपक्षी दल द्वारा खड़ी की गईं बाधाओं के बावजूद हमने अपना पांच साल का पूरा कार्यकाल पूरा कर लिया है.’उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह दोबारा सत्ता में आए तो अगले पांच साल के दौरान हर गरीब परिवार को एक लाख रुपये देंगे.

    Tata Motors: वित्त वर्ष 2025-26 में टाटा मोटर्स ने अब तक का सर्वाधिक 83,855 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant Soren claimed that the Centre is promoting infiltration but is blaming us In an election rally in Madhupur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :एक दिन सुनहरी सुबह आएगी, जब समाज में सब कुछ बेहतर होगा, परसाई जी की कहानी उखड़े खंभे के नाट्य रूपांतरण का मंचन, दो दर्जन बाल कलाकारों के नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा, व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार पर किया प्रहार

    June 7, 2026

    Tata Motors: वित्त वर्ष 2025-26 में टाटा मोटर्स ने अब तक का सर्वाधिक 83,855 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया

    June 7, 2026

    Jharkhand: झारखंड के कृषि उत्पादों को मिली नयी पहचान, ब्रिटेन को 1.5 टन ताजा ‘आम्रपाली’ आम का किया गया निर्यात

    June 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म; आठ गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में

    June 7, 2026

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    June 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group