Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JSW With Posco: जेएसडब्ल्यू समूह, दक्षिण कोरिया की पॉस्को ने 50 लाख टन प्रतिवर्ष क्षमता के स्टील प्लांट लगाने के लिए किया करार
Headlines

JSW With Posco: जेएसडब्ल्यू समूह, दक्षिण कोरिया की पॉस्को ने 50 लाख टन प्रतिवर्ष क्षमता के स्टील प्लांट लगाने के लिए किया करार

News DeskBy News DeskOctober 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. जेएसडब्ल्यू समूह ने भारत में 50 लाख टन प्रतिवर्ष क्षमता का संयंत्र विकसित करने तथा बैटरी सामग्री व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में अवसर तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया स्थित पॉस्को समूह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की मंगलवार को घोषणा की. जेएसडब्ल्यू समूह ने बयान में कहा, ‘‘ जेएसडब्ल्यू समूह ने भारत में इस्पात, बैटरी सामग्री व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग की रूपरेखा तैयार करते हुए पॉस्को समूह के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं.

बयान में कहा गया, दोनों पक्ष इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) से संबंधित बैटरी सामग्री तथा प्रस्तावित एकीकृत इस्पात संयंत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे. जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा, ‘पॉस्को के साथ यह समझौता ज्ञापन भारतीय इस्पात उद्योग में योगदान देने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है. दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में भारत सतत विकास के लिए जबरदस्त अवसर प्रस्तुत करता है और पॉस्को के साथ हमारी साझेदारी उस बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए जेसीडब्ल्यू की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है.

JAMSHEDPUR NEWS: राशन वितरण में लापरवाही पर 4 BSO को शो-कॉज, खाद्यान्न पहुंचाने में देरी हुई तो संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

उन्होंने कहा, ‘साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य प्रौद्योगिकी और स्थिरता में एक ऐसा मानक स्थापित करना है जो भारत तथा उसके बाहर विनिर्माण के भविष्य को आकार दे सके. यह साझेदारी भारत में 50 लाख टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की प्रारंभिक क्षमता वाले एक एकीकृत इस्पात संयंत्र की स्थापना पर केंद्रित होगी. पॉस्को के चेयरमैन चांग इन-ह्वा ने कहा, ‘यह सहयोग कोरिया और भारत की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा. साथ ही अधिक पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ भविष्य की दिशा में हमारे संयुक्त प्रयासों को आगे बढ़ाएगा.

JAMSHEDPUR NEWS: मातृ वंदना योजना में 7 दिनों के भीतर 100% पंजीकरण का निर्देश, सावित्रीबाई फुले योजना के लंबित मामलों पर भी सख्ती

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: राशन वितरण में लापरवाही पर 4 BSO को शो-कॉज, खाद्यान्न पहुंचाने में देरी हुई तो संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मातृ वंदना योजना में 7 दिनों के भीतर 100% पंजीकरण का निर्देश, सावित्रीबाई फुले योजना के लंबित मामलों पर भी सख्ती

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा में CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई; कोल्हान आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

October 17, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: राशन वितरण में लापरवाही पर 4 BSO को शो-कॉज, खाद्यान्न पहुंचाने में देरी हुई तो संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मातृ वंदना योजना में 7 दिनों के भीतर 100% पंजीकरण का निर्देश, सावित्रीबाई फुले योजना के लंबित मामलों पर भी सख्ती

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा में CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई; कोल्हान आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

October 17, 2026

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group