Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Jamshedpur: जाने जमशेदपुर पश्चिम के कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के किस बयान से जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार को हो सकता हैं भारी नुकसान!
Elections

Jamshedpur: जाने जमशेदपुर पश्चिम के कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के किस बयान से जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार को हो सकता हैं भारी नुकसान!

News DeskBy News DeskOctober 31, 2024Updated:October 31, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Oplus_131072
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार को कांग्रेस में भीतरघात की संभावना पूर्व से ही सता रही थी. पार्टी में भीतरघात एवं एकजुटता के अभाव के कारण संभवतः कांग्रेस 1985 के बाद कभी भी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा चुनाव को नहीं जीत पाई है,अर्थात कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल,जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में लगभग तीन दशकों से अधिक समय से पराजित होती रही है.

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के टिकट के दावेदार डॉ अजय कुमार को अपने ही दल के वरीय एवं कनीय नेता एवं कार्यकर्ताओं का हर मोड़ पर कोपभाजन का शिकार होना पड़ा था.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कम एवं कांग्रेस आलाकमान में मजबूत पकड़ रखने वाले डॉक्टर अजय कुमार अंतिम समय में कांग्रेस का टिकट लेने में तो सफल हो गए हैं पर जमशेदपुर कांग्रेस के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उनके लिए कितना दम-खम दिखाएंगे यह समय के गर्त में है.

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता के भीतरघात की संभावना झेल रहे डॉक्टर अजय कुमार कुछ संभलने का प्रयास कर ही रहे थे कि इसी बीच जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भगोड़ा शब्द का इस्तेमाल किया जो अप्रत्यक्ष रूप से जमशेदपुर पूर्व के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार पर भी लागू होता दिख रहा है.
पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने नामांकन करने के बाद जमशेदपुर के साकची स्थित आम बागान मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए जमशेदपुर पश्चिम के एक प्रत्याशी को टारगेट करते हुए भगोड़ा एवं धोखेबाज शब्द का इस्तेमाल किया. साथ ही जमशेदपुर पश्चिम के कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने अपने निकटतम प्रत्याशी के संदर्भ में यह भी कहा कि वह जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं.
जमशेदपुर पश्चिम के कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के इस बयान के बाद जमशेदपुर पूर्वी के भाजपा प्रत्याशी को मानो बल मिल गया हो. जमशेदपुर पूर्वी की जनता बन्ना गुप्ता के इस बयान को जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार पर लागू होता बता रहे हैं. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जनता का मानना है कि जमशेदपुर को अपराध एवं भ्रष्टाचार की दलदल में छोड़कर डॉ अजय कुमार कॉरपोरेट की नौकरी ज्वाइन किए थे,जिससे जमशेदपुर की जनता आहत हुई थी.

जमशेदपुर पूर्वी की जनता चौक-चौराहे पर चर्चा कर रहे है कि डॉक्टर अजय कुमार ने टाटा मोटर्स के अधिकारी के रूप में टाटा मोटर्स कर्मियों को जमकर नुकसान पहुंचा एवं मैनेजमेंट के हित में कार्य किया, जिसका हिसाब इस चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जनता चुकाएगी.

जमशेदपुर के बुद्धिजीवियों का मानना है कि जमशेदपुर पूर्व के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार भगोड़ा के माफिक एक दल से दूसरे दल में जाते दिखते हैं, जिससे उनकी छवि एवं नियत स्पष्ट नहीं प्रतीत होती है.

ज्ञात हो कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने एमबीबीएस करने के बाद आईपीएस की नौकरी ज्वाइन की.चंद दिनों के बाद डॉ अजय कुमार ने आईपीएस की नौकरी रिजाइन कर टाटा मोटर्स में अधिकारी की नौकरी ज्वाइन की. उसके पश्चात डॉ अजय कुमार ने झारखंड विकास मोर्चा का दामन थामा. झारखंड विकास मोर्चा से जब इनका मोह भंग हुआ तो उन्होंने कांग्रेस का चोला पहना.
सूत्र बताते हैं कि अति महत्वाकांक्षी होने के कारण इनका कांग्रेस में मतभेद होने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का चोला भी पहना .वहां भी इनकी दाल ना गली तो पुनः डॉ अजय कुमार कांग्रेस में सेट होने हेतु लाचार हुए.

बन्ना गुप्ता द्वारा भगोड़ा शब्द का इस्तेमाल करने के बाद जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता को भले ही लाभ मिल जाए पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार को नुकसान पहुंचने की संभावना है.

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा की जनता दल बदलू एवं अशांत चित के प्रत्याशी पर कितना भरोसा करेंगी यह विधानसभा चुनाव परिणाम आने पर ही सामने आएगा.

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

कुमार मनीष,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026
Recent Post

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group