Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»CM हेमंत ने झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी के लिए रांची में किया रोड शो. झारखंड को संभालने के लिए मांगा जनादेश, बोले, सत्ता में आने की बेचैनी विपक्ष को परेशान कर रहा है…
    Elections

    CM हेमंत ने झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी के लिए रांची में किया रोड शो. झारखंड को संभालने के लिए मांगा जनादेश, बोले, सत्ता में आने की बेचैनी विपक्ष को परेशान कर रहा है…

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पार्टी और इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार महुआ माजी के पक्ष में रांची में रोड शो निकाला. नेपाल हाउस उर्स मैदान से शुरू होकर यह रोड शो चुटिया होते हुए करीब रात 8:20 बजे कर्बला चौक पहुंचा. इसमें मुख्यमंत्री के कारकेड के साथ दर्जनों वाहनों का काफिला शामिल हुआ. इस दौरान वहां पहले से ही हजारों लोगों की भीड़ उनके स्वागत के लिए खड़ी थी. मुख्यमंत्री का कारकेड बड़ी मुश्किल से सभा स्थल तक पहुंचा. यहां उन्होंने मंच के पहले ही गाड़ी की छत पर खड़े होकर अपना भाषण पूरा किया.

    इस दौरान भाजपा और पूरा विपक्ष उनके निशाने पर रहा. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2019 से ही सत्ता में आने की बेचैनी उन्हें परेशान कर रही है. विपक्ष नित्य नयी साजिश रच रहा है, लेकिन हमें 13 तारीख को भारी बहुमत में मतदान करना है और हम जीतेंगे. उन्होंने विपक्ष के वोटों के पोलराइजेशन और बूथ मैनेजमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष योजनाबद्ध तरीके से एक-एक वोट अपने पक्ष में करने के लिए कार्ययोजना बना रहा है. हमें ऐसी कोई गलती नहीं करनी है, जिससे हमें नुकसान हो. यह चुनाव एक ऐसे मोड़ पर चुनाव खड़ा है, जहां से आने वाला वक्त राज्य की दशा और दिशा तय करेगा.

    Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल तीन दिन के रिमांड पर, 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस, खुल सकते है हिमांशु हत्याकांड के कई राज

    कुछ सालों में कई चुनौतियों का किया सामना : मौके पर हेमंत सोरेन ने खुद को जनता की भावनाओं से जोड़ते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों के दौरान हमने कई चुनौतियों का सामना किया. चोर पुलिस का खेल देखा और जेल का अनुभव भी झेला. देश का संविधान झुकने न पाये, लोकतंत्र झुकने न पाये, इस बात का ध्यान रखना है. महुआ माजी को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार वह अपना चुनाव मामूली वोटों के अंतर से हार गयी थीं. लेकिन इस बार चंद दिनों के भीतर झारखंड को संभालने के लिए जनादेश देना है. लगभग 15 मिनट के भाषण के बाद वह ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठकर लगातार लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए वहां से आगे की ओर प्रस्थान कर गये.

    Jamshedpur : चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक लाख तक पहुंचाएं, स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया प्रसार रोकने के दिये निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant did a road show in Ranchi for JMM candidate Mahua Maji. He asked for the mandate to handle Jharkhand said the restlessness to come to power is troubling the opposition...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल तीन दिन के रिमांड पर, 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस, खुल सकते है हिमांशु हत्याकांड के कई राज

    July 10, 2026

    Jamshedpur : चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक लाख तक पहुंचाएं, स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया प्रसार रोकने के दिये निर्देश

    July 10, 2026

    Chakulia: उपायुक्त राजीव रंजन ने चाकुलिया अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये ये निर्देश

    July 10, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल तीन दिन के रिमांड पर, 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस, खुल सकते है हिमांशु हत्याकांड के कई राज

    July 10, 2026

    Jamshedpur : चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक लाख तक पहुंचाएं, स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया प्रसार रोकने के दिये निर्देश

    July 10, 2026

    Chakulia: उपायुक्त राजीव रंजन ने चाकुलिया अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये ये निर्देश

    July 10, 2026

    Jamshedpur: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने की हिमांशु हत्याकांड की समीक्षा, SIT को दिए ये निर्देश

    July 10, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group