Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Kalpana Soren Visit Jamshedpur: कल्पना सोरेन ने मानगो में की चुनावी जनसभा, झारखंड के विकास के लिए भाजपा को सत्ता से दूर रखना जरूरी
Elections

Kalpana Soren Visit Jamshedpur: कल्पना सोरेन ने मानगो में की चुनावी जनसभा, झारखंड के विकास के लिए भाजपा को सत्ता से दूर रखना जरूरी

News DeskBy News DeskNovember 4, 2024Updated:November 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. कल्पना सोरेन मानगो के उलीडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में शामिल हुईं. यहां उन्होंने जनता को 2019 के चुनाव की याद दिलाई और इसबार की विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से एक भी सीट न देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए भाजपा को राज्य की सत्ता से दूर रखना जरूरी है, क्योंकि भाजपा ने कभी आदिवासी, मूलवासी और पिछड़े वर्ग के हितों का समर्थन नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में भ्रम और विभाजन फैलाकर केवल अपने स्वार्थ की राजनीति करती है.

उन्होंने पिछड़े वर्ग के आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले 27 प्रतिशत आरक्षण था, जिसे भाजपा ने घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया. यह स्पष्ट करता है कि भाजपा का रुख हमेशा पिछड़ों के खिलाफ रहा है. भाजपा का लक्ष्य समाज में वैमनस्य पैदा कर अपना राजनीतिक लाभ साधना है, जबकि झामुमो ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया है. उन्होंने हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की साजिशों के बावजूद, जब मुख्यमंत्री 5 महीने जेल में रहे, तब भी उनकी प्राथमिक चिंता राज्य की जनता रही.

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

कल्पना सोरेन ने कहा कि आपने जिनके हाथों में अपना विश्वास रखा, जिन्होंने बीते पांच वर्षों में तन-मन से आपकी सेवा की, आज उन्हें पुनः सेवा का अवसर दें. बन्ना गुप्ता ने आपके क्षेत्र के विकास, उन्नति और प्रगति के लिए अथक मेहनत की है. वह न केवल आपकी बुनियादी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं बल्कि क्षेत्र के हर नागरिक की आवाज बनकर आपकी उम्मीदों को आगे बढ़ाने में तत्पर हैं.

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

November 13, 2026

Share Bazar: शेयर बाजारों में मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 460 अंक लुढ़का

November 13, 2026
Recent Post

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

November 13, 2026

Share Bazar: शेयर बाजारों में मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 460 अंक लुढ़का

November 13, 2026

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

November 13, 2026

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group