Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Arjun Munda: भाजपा के संकल्प पत्र पर बोले अर्जुन मुंडा, यह चुनाव झारखंड के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए है, सिर्फ भाजपा ऐसी पार्टी है जो संकल्प पत्र के वादे पूरा करती है
    Elections

    Arjun Munda: भाजपा के संकल्प पत्र पर बोले अर्जुन मुंडा, यह चुनाव झारखंड के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए है, सिर्फ भाजपा ऐसी पार्टी है जो संकल्प पत्र के वादे पूरा करती है

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में कुछ दिन बाकी हैं. मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र को लेकर मीडिया को संबोधित किया. जमशेदपुर के साकची स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने के बाद राज्य की सभी समस्याओं का स्थाई समाधान निकाला जाएगा. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को भी सराहा और कहा कि देश में केवल भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंडवासियों के हितों की चिंता कर और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प पत्र का निर्माण किया है. संकल्प पत्र में महिला, युवा, बेरोजगार और गरीब चारों वर्गों को विशेष ध्यान रखा गया है. जनाकांक्षाओं के अनुकूल इस संकल्प पत्र को जनता के सुझावों और सुरक्षित झारखंड के लिए तैयार किया गया है. आज राज्य में महिला, युवा, बेरोजगार, किसान, बुजुर्ग आदिवासी, दलित समाज के हितों की लगातार अनदेखी हुई है. हम लोगों के बीच जाकर संकल्प पत्र की बातों को पहुंचाने का काम करेंगे.

    इस दौरान उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र के घोषणाओं को विस्तारपूर्वक मीडिया से साझा किया. प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा व अन्य मौजूद रहे. श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ काफी तेजी से बढ़ा है. आदिवासी बेटियों से शादी करके उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. भाजपा सरकार बनने के बाद इस पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 1 रुपये में रजिस्ट्री की शुरुआत की थी, उसे वर्तमान झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार ने बंद कर दिया है. राज्य में भाजपा सरकार के समय में किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई थी, उसे भी वर्तमान सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है. प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इन सबका स्थायी समाधान निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने राज्य की जनता से वादा किया है कि 2,87,000 लाख पदों पर नियुक्ति शुरू की जाएगी. जो युवा ग्रेजुएशन कर लिए हैं उन्हें 2000 रुपये महीने भत्ता दिया जाएगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Arjun Munda: Arjun Munda spoke on BJP's manifesto BJP is the only party that fulfills the promises made in the manifesto this election is to secure the future of Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group