Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»77.75 लाख की अफीम और 14.58 लाख नकदी के साथ खूंटी में दो गिरफ्तार
    Crime

    77.75 लाख की अफीम और 14.58 लाख नकदी के साथ खूंटी में दो गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    खूंटी. पुलिस ने तोरपा बाजार टांड़ निवासी शशि भूषण साहू के घर में शुक्रवार की रात छापेमारी कर वहां किरायेदार के रूप में रह रहे दो युवकों के पास से 15 किलो 550 ग्राम अवैध अफीम और 14 लाख 58 हजार रुपये नकदी बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. बरामद अफीम की एनसीबी द्वारा अनुमानित दर 77 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है. मौके पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया.

    गिरफ्तार आरोपितों में अड़की थानांतर्गत हेंदेहस्सा गांव निवासी जोहन नाग और कुडुंबदा गांव निवासी अल्बर्ट कंडीर शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने दो बाइक, एक स्कूटी और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं. यह जानकारी खूंटी के एसडीपीओ वरुण रजक ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

    उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि तोरपा बाजार टांड़ में एक किराए के मकान पर रहने वाले अड़की के जोहन नाग अपने कमरे में बड़ी मात्रा में अफीम रखे हुए है. अफीम को बेचने के लिए वह अपने एक दोस्त के साथ बाहर जाने की फिराक में है. सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए खूंटी एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब वहां छापेमारी की तो पुलिस को यह सफलता मिली. गिरफ्तार आरोपितों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध अफीम का कारोबार करने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार कर ली है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बताया गया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध हजारीबाग जिले के चौपारण थाने में भी गत सात नवंबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

    छापेमारी टीम में खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक के अलावा तोरपा अंचल के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय सहित तोरपा थाना के रिजर्व गार्ड ओर सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Two arrested in Khunti with opium worth Rs 77.75 lakh and cash worth Rs 14.58 lakh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group