Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»सोमवार को थम जाएगा विधानसभा के प्रथम चरण का चुनाव प्रचार : रवि कुमार
Headlines

सोमवार को थम जाएगा विधानसभा के प्रथम चरण का चुनाव प्रचार : रवि कुमार

News DeskBy News DeskNovember 11, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का कार्य सोमवार को थम जाएगा. जहां शाम पांच बजे तक मतदान होना है, वहां के लिए शाम पांच बजे और जहां शाम चार बजे तक मतदान का समय है वहां चार बजे थम जाएगा.

कुमार रविवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ चुनाव कार्य को लेकर वहां गये (जो वहां के वोटर नहीं हैं) राजनीतिक लोगों को वहां से चले जाना होगा. ऐसे लोगों को कैंपेन की अवधि समाप्ति के बाद पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी. सोमवार को पांच जिले पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा में हेलीड्रापिंग के माध्यम से 225 बूथों पर चुनाव कर्मियों को भेजा जाएगा.

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन प्रत्याशियों के द्वारा मतदान केंद्रों पर अपना कैंप लगाया जाता है, जिसकी पूर्वानुमति सक्षम पदाधिकारी से लेना अनिवार्य होता है. कैंप मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि के बाहर होना चाहिए. धार्मिक स्थल या अतिक्रमित स्थान पर कैंप नहीं लगाया जा सकता. उस कैंप में प्रत्याशी से जुड़ा झंडा-बैनर, सिंबल, फोटो आदि लगाने पर भी पाबंदी रहेगी. प्रत्याशी कैंप में सिर्फ एक टेबुल और दो कुर्सी रख सकते हैं. वहां खान-पान भी प्रतिबंधित होगा. साथ ही मतदान के बाद कैंप में वापस आने पर भी रोक होती है. उन्होंने सभी प्रत्याशियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे.

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व से पहले बागबेड़ा में कृत्रिम घाट बनाने और सफाई की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की बात

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे मतदान के लिए मतदाता पर्ची जरूर लेकर जाएं. जिन्हें मतदाता पर्ची नहीं मिली है, उन्हें मतदान केंद्र पर बीएओ या वालेंटियर से संपर्क कर टोकन लेना चाहिए, ताकि मतदान में उन्हें सुविधा हो सके. साथ ही वोटर आइडी कार्ड नहीं रहने पर 12 तरह के मान्य अन्य पहचान के दस्तावेजों से मतदाता की पहचान के बाद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के अभी तक 53 केस दर्ज हुए हैं. इनमें सर्वाधिक 28 केस गढ़वा जिले में हुए हैं. साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 176.15 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती हो चुकी है.

JAMSHEDPUR NEWS: आगरा के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में गीता थिएटर की प्रभावशाली प्रस्तुति, युवा निर्देशक प्रेम दीक्षित को ‘स्वामी विवेकानंद सम्मान’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व से पहले बागबेड़ा में कृत्रिम घाट बनाने और सफाई की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की बात

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आगरा के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में गीता थिएटर की प्रभावशाली प्रस्तुति, युवा निर्देशक प्रेम दीक्षित को ‘स्वामी विवेकानंद सम्मान’

October 24, 2026

Jamshedpur News :विकास योजनाओं की धीमी गति पर DC राजीव रंजन सख्त, सांसद-विधायक मद के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

October 24, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: छठ से पहले सोनारी और मानगो में लगीं 25 लाइटें, विधायक सरयू राय की पहल से रोशन हुए कई इलाके

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य: सरयू राय

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group