Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur/Potka: संजीव सरदार और मीरा मुंडा की जंग में सिटी बेस्ड कैडर न कर दे खेल
Headlines

Jamshedpur/Potka: संजीव सरदार और मीरा मुंडा की जंग में सिटी बेस्ड कैडर न कर दे खेल

News DeskBy News DeskNovember 11, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Oplus_131072
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर : पोटका सीट को फिर से जीतने और दुबारा विधायक बनने के लिए संजीव सरदार जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को पूरी तरह से एक्टिवेट कर दिया है। गांव-टोला का दौरा करने से लेकर मतदाताओं को अपने पक्ष में बनाये रखने की कोशिश में वह दिन-रात एक किये हुए हैं।

पोटका में संथाल एवं भूमिज सरदार के अलावा ओबीसी वोटरों की संख्या भी अधिक है। संथाल वोटरों का झुकाव बेशक झामुमो की तरफ रहता है। भूमिज जाति के मतदाताओं का झुकाव भी अपनी जाति के उम्मीदवार की ओर होना लाजमी है, लेकिन इस सीट से जीत-हार ओबीसी वोटरों से तय होती है।

भाजपा ने इस बार भले ही मीरा मुंडा को टिकट दिया है, लेकिन कमान अर्जुन मुंडा ने संभाल रखी है। भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज दिख रहे नेता यथा पूर्व विधायक मेनका सरदार, मनोज सरदार, उपेंद्र नाथ उर्फ राजू सरदार, गणेश सरदार, होपना महाली को साधा जा चुका है लेकिन अंदरखाने विश्वासघात का खतरा बरकरार है।

Jamshedpur: गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, और सोने-चांदी के गहने लेकर हो गए फरार, लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात से सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था?

इतना ही नहीं, झामुमो के विधायक रहे स्व अमूल्यों सरदार के घर जाकर उनके परिजन से भी अर्जुन मुंडा मिल चुके हैं लेकिन इसका कितना फायदा मिलेगा कहना मुश्किल है। संथाल समाज के कुछ प्रतिनिधि भी मीरा मुंडा के लिए समर्थन जुटाने के काम में लगे हैं लेकिन वे जानते है कि भविष्य में मुंडा जीती तो संथाल राजनीति गर्त में होगी। ओबीसी वोटरों का एकमुश्त वोट भाजपा के पक्ष में आ जाये, इसके लिए भी वे कोशिश में हैं।

झामुमो के एक कार्यकर्ता की मानें, तो खुद झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार भी मान रहे हैं कि इस बार उनका मुकाबला एक ‘पहाड़’ से है। पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी हैं। पत्नी को जिताने के लिए वह अपने तरकश से एक-एक करके तीर आजमाने लगे हैं और उसका असर दिखना शुरू भी हो चुका है लेकिन इस बात का भी भरोसा है है कि भाजपा के सिटी बेस्ड कैडर गांव में घुस नहीं पाएंगे।

संजीव सरदार को झामुमो के वोट बैंक, अपने द्वारा किये गये विकास कार्यों एवं समर्थकों पर भरपूर भरोसा है और दुबारा अपनी जीत के प्रति वह काफी हद तक आश्वस्त दिख रहे हैं।

Kolhan Naxal: ₹2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल से पूछताछ करेगी jamshedpur Police, कई बड़े खुलासे की उम्मीद

कुमार मनीष,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, और सोने-चांदी के गहने लेकर हो गए फरार, लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात से सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था?

September 25, 2026

Kolhan Naxal: ₹2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल से पूछताछ करेगी jamshedpur Police, कई बड़े खुलासे की उम्मीद

September 25, 2026

Mobile Call Tarrif: अब ‘वॉयस कॉल’ और ‘एसएमएस’ के लिए सस्ते विशेष शुल्क वाउचर जारी करना अनिवार्य, डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं, जानें क्या है आदेश?

September 25, 2026
Recent Post

Medicine Price: मरीजों के साथ ‘दिन-दहाड़े डकैती’! जरूरी दवाओं की अधिक कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, ये दिए निर्देश

September 25, 2026

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने Cyclone का असर, लगातार हो रही बारिश, आज और बढ़ सकती है वर्षा की रफ्तार

September 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group