Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Hemant Soren in Rajnagar: राजनगर में बोले सीएम हेमंत सोरेन, अबुआ सरकार बनी, तो हर परिवार को मिलेंगे एक लाख
    Elections

    Hemant Soren in Rajnagar: राजनगर में बोले सीएम हेमंत सोरेन, अबुआ सरकार बनी, तो हर परिवार को मिलेंगे एक लाख

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024Updated:November 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rajnagar मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनते ही हर परिवार को साल में एक लाख रुपये दिया जायेगा. साथ ही मंईयां सम्मान योजना से 2500 रुपये प्रतिमाह अलग से दिये जायेंगे. पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को है. आपके वोट के लिए रोज नये-नये लोग आ रहे हैं. तरह-तरह की बातें कर आपसे वोट मांग रहे हैं, इनसे सावधान रहें. इनके प्रलोभन में फंसना नहीं है. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राजनगर में आयोजित चुनावी जनसभा में कही. वे यहां सरायकेला विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में तरह-तरह के लोग घूम रहे हैं. इनसे सावधान रहने की जरूरत है. ये आपकी खनिज संपदा पर गिद्ध दृष्टि लगाये हुए हैं. राज्य में फिर से अबुआ सरकार बनाएं. कहा कि राज्य गठन के बाद सबसे अधिक वर्षों तक भाजपा ने शासन किया है, लेकिन राज्य का विकास नहीं किया. वर्ष 2014 में बहुमत के साथ राज्य में डबल इंजन की सरकार बनी. इस दौरान गरीब परिवारों का राशन कार्ड डिलीट कर दिया गया. काफी संख्या में स्कूलों को बंद कर दिया गया. भाजपा के शासन से लोग त्राहि-त्राहि करने लगे.

    वर्ष 2019 के चुनाव में राज्य की जनता ने मुझे चुना. चुनाव के बाद कोरोना आ गया. कोरोना में ढाई वर्ष बीत गये. फिर बचे ढाई वर्षों में मैंने कई योजनाएं धरातल पर उतारी. मंईयां योजना से महिलाओं को सम्मान देने का काम किया. सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ किया. इन योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिला. सरकार ने गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ कर दिया. साथ ही 200 यूनिट बिजली बिल माफ कर गरीब जनता को राहत पहुंचाने का काम किया. उन्होंने मंच से झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली को जिताने व राज्य में दोबारा अबुआ सरकार बनाने की बात कही.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    आदिवासियों व मूलवासियों के अस्तित्व की लड़ाई है, एक मौका दें : गणेश महाली

    सरायकेला विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं अपितु आदिवासियों व मूलवासियों के अस्तित्व की लड़ाई है. इसलिए झामुमो को वोट देकर राज्य में फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दोबारा अबुआ सरकार बनाएं. महाली ने कहा कि सरायकेला विधानसभा में 30 वर्षों से विकास नहीं हुआ है. शिक्षा और रोजगार की मुक्कमल व्यवस्था नहीं है. इस बार वोट से इसका बदला लें.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    every family will get one lakh Hemant Soren in Rajnagar: CM Hemant Soren said in Rajnagar if Abuja government is formed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group