Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले, प्रधानमंत्री मोदी विधायकों को बकरियों की तरह खरीदने और सरकारें गिराने में विश्वास रखते हैं
    Elections

    Jharkhand Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले, प्रधानमंत्री मोदी विधायकों को बकरियों की तरह खरीदने और सरकारें गिराने में विश्वास रखते हैं

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को उन पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को दबाने एवं निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिये विधायकों को बकरियों की तरह खरीदते और खिला-पिलाकर काट देते हैं. राज्य में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर “अदाणी और अंबानी” के साथ मिलकर केंद्र सरकार चलाने का भी आरोप लगाया. खरगे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह ‘मुख में राम, बगल में छुरी’ में विश्वास करते हैं. खरगे ने आरोप लगाया, मोदी जी सरकारें गिराने में विश्वास रखते हैं. वह विधायक खरीदते हैं.

    उनका काम विधायकों को बकरी के जैसे अपने पास रख लेना, पालना और फिर बाद में काट कर खाना है…. यह मोदी हैं. खरगे ने दावा किया कि मोदी और शाह ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को तैनात कर दिया है, लेकिन “हम डरते नहीं हैं. हमने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने कहा, मोदी को हमें सलाखों के पीछे डाल देने दीजिए, हम गरीबों की सेवा करते रहेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि चार लोग-मोदी, शाह, अदाणी और अंबानी- भारत को चला रहे हैं.

    उन्होंने दावा किया, “जबकि राहुल गांधी और मैं संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. खरगे ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, मोदी मानते हैं कि वह जैविक नहीं हैं”. उन्होंने आरोप लगाया, “वह एक आदतन झूठे हैं जो कभी अपने वादे पूरे नहीं करते,… क्या गुजरात में कोई स्वर्ण युग आया? कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, “हम 25 साल से मोदी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर बर्दाश्त कर रहे हैं. वे पिछड़े लोगों और महिलाओं का शोषण करने वालों का समर्थन करते हैं…प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर जाने से डरते हैं, मैं उन्हें वहां जाने की चुनौती देता हूं.”

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    खरगे ने आरोप लगाया: प्रधानमंत्री मोदी झारखंड से कोयला और लौह अयस्क लूट रहे हैं; उनकी पार्टी झपटमारों की पार्टी है. कोयला खनन के एवज में झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपया अभी तक नहीं चुकाया गया है. प्रधानमंत्री पर ‘झूठों का सरदार’ होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी वादे पूरे किए बिना जनता की सारी कमाई खा जाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया, “आकाश में चील उड़ती है तो बोलते हैं भैंस उड़ रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, एक सच्चा योगी ‘बटेंगे तो कटेंगे’ जैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता. इस भाषा का इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं. योगी एक मठ के प्रमुख हैं, भगवा वस्त्र पहनते हैं, लेकिन ‘मुख में राम बगल में छुरी’ में विश्वास करते हैं.

    भाजपा नेता पर सीधा हमला करते हुए खरगे ने कहा कि उन्हें अपना भगवा वस्त्र त्याग देना चाहिए और अन्य राजनेताओं की तरह सफेद वस्त्र पहन लेना चाहिए, क्योंकि वह ‘जो तेरा है वो मेरा है’ में विश्वास करते हैं और जनता को “मूर्ख” बनाना बंद कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के एक हत्यारे को माफ कर दिया जबकि प्रियंका गांधी ने हत्यारे को गले लगा लिया. यह करुणा है. खरगे ने आरोप लगाया, भाजपा उस देश को बांट रही है जिसके लिए इंदिरा गांधी ने 36 गोलियां खाईं और राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति दी… देश को बांटने वाले हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Election: Congress President Mallikarjun Kharge said Prime Minister Modi believes in buying MLAs like goats and toppling governments
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group