Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»ED Raid Lottery Scam: चेन्नई में रहने वाले लॉटरी किंग के ऑफिस से मिला नोटों का जखीरा, 8.8 करोड़ , कोलकाता में 3 करोड़ रुपये जब्त, जानें क्या है पूरा मामला
Crime

ED Raid Lottery Scam: चेन्नई में रहने वाले लॉटरी किंग के ऑफिस से मिला नोटों का जखीरा, 8.8 करोड़ , कोलकाता में 3 करोड़ रुपये जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

News DeskBy News DeskNovember 16, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chennai/kolkata. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चेन्नई में रहने वाले ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के कॉरपोरेट कार्यालय से शुक्रवार को 8.8 करोड़ रुपये जब्त किए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मार्टिन राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा चंदा देने वालों में से एक था. उसने अब रद्द की जा चुकी चुनावी बॉण्ड योजना के तहत 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा दिया था.

अधिकारियों ने कहा कि ‘लॉटरी किंग’ के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले की जांच के तहत कई राज्यों में छापे मारे गए. यह कार्रवाई मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में ईडी को मार्टिन के खिलाफ विस्तृत जांच की अनुमति देने के बाद हुई है. इससे पहले तमिलनाडु पुलिस ने मार्टिन व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामले को बंद करने का फैसला लिया था और निचली अदालत ने पुलिस की इस याचिका को स्वीकार कर लिया था.

अधिकारियों ने कहा कि मार्टिन, उसके दामाद आधव अर्जुन और सहयोगियों से जुड़े तमिलनाडु के चेन्नई व कोयंबटूर, हरियाणा के फरीदाबाद, पंजाब के लुधियाना और पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित कम से कम 20 परिसर की “व्यापक” कार्रवाई के तहत तलाशी ली जा रही है.
ईडी ने लॉटरी “धोखाधड़ी” और लॉटरी की “अवैध” बिक्री के लिए मार्टिन और उसके व्यापार नेटवर्क के खिलाफ नए सिरे से कार्रवाई शुरू करने के लिए पुलिस की कई प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है. एजेंसी ने इस मामले में पहले भी छापेमारी की थी.

Jamshedpur Breaking… बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, फागु बाबा श्मशान घाट के पास हाफ एनकाउंटर में दो शूटर घायल

संघीय एजेंसी ने पिछले साल केरल में सरकारी लॉटरी की फर्जी बिक्री से सिक्किम सरकार को 900 करोड़ रुपये से अधिक के कथित नुकसान से जुड़े एक मामले में मार्टिन से जुड़ी लगभग 457 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी. फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशंस इंडिया प्रा. लिमिटेड सिक्किम लॉटरी का मुख्य वितरक था. ईडी 2019 से तमिलनाडु में ‘लॉटरी किंग’ के रूप में जाने जाने वाले मार्टिन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. हाल ही में मार्टिन तब सुर्खियों में आया था जब निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के माध्यम से यह बात सामने आयी कि उसकी कंपनी (फ्यूचर गेमिंग) ने 2019 से 2024 के बीच 1,300 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के चुनावी बॉण्ड खरीदकर राजनीतिक दलों को चंदा दिया था.

कोलकाता के कारोबारी से तीन करोड़ रुपये जब्त किए, बरामद रुपयों की गिनती अब भी जारी

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एक हाई-प्रोफाइल लाॅटरी घोटाले की जांच के सिलसिले में कोलकाता के एक कारोबारी के घर से करीब तीन करोड़ रुपये जब्त किए. ईडी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ईडी के अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी कथित घोटाले के सिलसिले में बृहस्पतिवार से पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है.

अधिकारी के अनुसार छापेमारी में करीब तीन करोड़ रुपये नकद बरामद हुए, हालांकि बरामद रुपयों की गिनती अब भी जारी है. जब्त की गयी धनराशि की गिनती के लिए शहर के दक्षिणी भाग में कवि भारती सरणी स्थित कारोबारी के आवास पर नोट गिनने की मशीन लाई गई. ईडी ने राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक अन्य स्थान पर भी इसी तरह के उपकरण मंगवाए थे, जहां बृहस्पतिवार से तलाशी अभियान चल रहा है.
मध्यमग्राम में ईडी की छापेमारी माइकल नगर स्थित एक भवन पर केंद्रित थी, जिसका कथित तौर पर लाटरी संचालन के लिए कार्यालय और गोदाम दोनों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. ईडी ने तमिलनाडु में इसी घोटाले की जांच के तहत पहले 277 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की थी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Breaking… बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, फागु बाबा श्मशान घाट के पास हाफ एनकाउंटर में दो शूटर घायल

October 7, 2026

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur Breaking… बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, फागु बाबा श्मशान घाट के पास हाफ एनकाउंटर में दो शूटर घायल

October 7, 2026

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group