


Devghar.बालीबुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन शनिवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंची.उनके साथ उनकी बेटी राशा थंदानी भी थी. दोनों भगवान भोले नाथ की पूजा की. इस दौरान रवीना के फैंस की मंदिर परिसर में काफी भीड़ जुट गई. सभी उनकी तस्वीर और खुद के साथ सेल्फी लेने की होड़ में दिखे. मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने विधि-विधान पूर्वक रवीना टंडन और उनकी बेटी को पूजा अर्चना करवाया. मंदिर परिसर में मां-बेटी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा अर्चना के बाद रवीना अपने होटल लौट गई.



