Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»JP Nadda: भाजपा अध्यक्ष का झामुमो सरकार पर बड़ा हमला, बाले, खुफिया रिपोर्ट बताती है कि झारखंड में मदरसों में बांग्लादेशियों को शरण दिया जा रहा है
    Elections

    JP Nadda: भाजपा अध्यक्ष का झामुमो सरकार पर बड़ा हमला, बाले, खुफिया रिपोर्ट बताती है कि झारखंड में मदरसों में बांग्लादेशियों को शरण दिया जा रहा है

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बोकारो /धनबाद. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार पर प्रहार करते हुए उसपर राज्य के मदरसों में बांग्लादेशियों को शरण देने तथा उनके लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड और भूखंड सुनिश्चित करने का आरोप लगाया. नड्डा ने यह कहते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा कि वह ओबीसी के ‘चैंपियन’ बनना चाहते हैं. उन्होंने उनसे सवाल किया कि राजीव गांधी फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय सलाहकार समिति में कितने ओबीसी सदस्य रहे हैं .

    नड्डा ने कहा, ‘अभी मुझे खुफिया रिपोर्ट मिली है. उसमें कहा गया है कि यहां (राज्य में) बांग्लादेशी घुसपैठियों को मदरसों में शरण दिया जाता है. उनके लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, गैस कनेक्शन एवं राशन कार्ड हासिल करना आसान बनाया गया. झामुमो नीत सरकार ने उनके लिए जमीन सुनिश्चित की. उन्होंने बोकारो जिले के गोमिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हेमंत सोरेन ने झारखंड के ‘जल, जंगल, जमीन’ को लूटा. राज्य में बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रहा है. घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं. हम यह सुनिश्चित करने के लिए कानून लायेंगे कि उनकी (घुसपैठियों की) संतानें जमीन से वंचित हों. केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ही घुसपैठ रोक सकती है.’ उन्होंने पूरे झामुमो-राजद-कांग्रेस गठबंधन को भ्रष्ट नेताओं का कुनबा बताया और कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर.

    नड्डा ने आरोप लगाया, ‘जमानत पर बाहर आये हेमंत सोरेन फिर जेल जाएंगे. वह 5,000 करोड़ रुपये के खनन घोटाले, 236 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले और कई अन्य घोटालों में लिप्त हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हेमंत सोरेन सरकार ने ‘बांटो और राज करो’ की नीति का पालन किया, लोगों के बीच अशांति पैदा की. अब उसके सत्ता से विदाई का वक्त आ गया है. हम यहां सरकार बना रहे हैं. भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार ने लोगों के साथ विश्वासघात किया, राज्य को लूटा, वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दिया. नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी अपने को ओबीसी के ‘चैंपियन’ के रूप पेश करने की चेष्टा कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस कार्यसमिति, राजीव गांधी फाउंडेशन और उनकी मां सोनिया की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहाकार समिति में कितने ओबीसी सदस्य रहे हैं.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्री हैं.’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राजग सरकार ओबीसी, आदिवासियों, अनुसूचित जातियों को मुख्यधारा में ला रही है. उन्होंने कहा, ‘केंद्र में भाजपा नीत सरकार ने बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए 19 लाख करोड़ रुपये खर्च किए, इस पर 10 लाख करोड़ रुपये और खर्च करेगी.’ नड्डा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कृषि बजट पांच गुना बढ़ाया गया, भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता, दूसरा सबसे बड़ा इस्पात निर्माता एवं खिलौनों का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बना एवं वह दुनिया की सबसे किफायती दवाएं बनाता है.

    उन्होंने कहा कि झारखंड में पांच चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladeshis are being given shelter in madrassas intelligence report Nadda said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group