


Ranchi. जेसीइसीइबी ने नीट पीजी 2024 के रिजल्ट के आधार पर मंगलवार को प्रथम राज्य मेधा सूची जारी कर दी है. मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे. पहले चरण की काउंसेलिंग के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग 20 से 25 नवंबर तक होगी. सीट एलॉटमेंट 27 नवंबर को जारी होगा. दस्तावेज की जांच कराकर नामांकन 28 नवंबर से चार दिसंबर तक पूरा कर सकेंगे.



