Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Jharkhand Election Phase 2: विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मंच तैयार, 38 सीटों पर मतदान आज, कई दिग्गजों के भाग्य का होना है फैसला
Elections

Jharkhand Election Phase 2: विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मंच तैयार, 38 सीटों पर मतदान आज, कई दिग्गजों के भाग्य का होना है फैसला

News DeskBy News DeskNovember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड में बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण में कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान होगा, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी सहित 528 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा. राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो नीत ‘इंडिया’ गठबंधन और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच कड़ी टक्कर है. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था.

बुधवार को 14,218 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. इनमें से 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त होगा. बुधवार को 60.79 लाख महिलाओं सहित कुल 1.23 करोड़ मतदाता मतदान करने के पात्र हैं. कुल मिलाकर 528 उम्मीदवार – 472 पुरुष, 55 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर- मैदान में हैं. झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि भाजपा ने ‘‘हिंदुत्व, बांग्लादेश से घुसपैठ और मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार’’ के मुद्दे उठाकर चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है.

JAMSHEDPUR NEWS: राशन वितरण में लापरवाही पर 4 BSO को शो-कॉज, खाद्यान्न पहुंचाने में देरी हुई तो संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी बूथ के लिए मतदान कर्मियों को रवाना किया गया है. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक करीब 200 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई है. कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 90 मामले दर्ज किए गए. उन्होंने बताया कि 38 सीट में से आठ अनुसूचित जनजातियों और तीन अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं..

JAMSHEDPUR NEWS: मातृ वंदना योजना में 7 दिनों के भीतर 100% पंजीकरण का निर्देश, सावित्रीबाई फुले योजना के लंबित मामलों पर भी सख्ती

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: राशन वितरण में लापरवाही पर 4 BSO को शो-कॉज, खाद्यान्न पहुंचाने में देरी हुई तो संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मातृ वंदना योजना में 7 दिनों के भीतर 100% पंजीकरण का निर्देश, सावित्रीबाई फुले योजना के लंबित मामलों पर भी सख्ती

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा में CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई; कोल्हान आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

October 17, 2026
Recent Post

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group