Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»झारखंड में 5 बजे तक 67.59% वोटिंग, महाराष्ट्र में 58.22% मतदान, बीड में निर्दलीय प्रत्याशी की मौत
Elections

झारखंड में 5 बजे तक 67.59% वोटिंग, महाराष्ट्र में 58.22% मतदान, बीड में निर्दलीय प्रत्याशी की मौत

News DeskBy News DeskNovember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • JMM विधायक और भाजपा समर्थकों में धक्का-मुक्की, कल्पना की सीट पर बवाल

रांची/मुंबई . झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में बुधवार को 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग शाम पांच बजे खत्म हो गई. शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग हुई है. हालांकि फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है.

वहीं, शाम साढ़े चार बजे गिरिडीह के होली स्कूल के बूथ पर JMM और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए. बताया जा रहा है कि कुछ लोग बोगस वोटिंग कर रहे थे, इसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया. हंगामे की सूचना पर पहुंचे JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से भी धक्का-मुक्की हुई.

इससे पहले दोपहर में भाजपा ने गांडेय विधानसभा के कुंडलवादाह के बूथ नंबर 282 और 338 के पोलिंग एजेंटों पर JMM के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया. जानकारी मिलने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लिया है. भाजपा ने CCTV फुटेज भी जारी किया है. गांडेय सीट से सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मैदान में हैं.

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

वहीं महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 58.22 फीसदी मतदान हुआ है. 4 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53% वोट पड़े. गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 63% और ठाणे में सबसे कम वोटिंग हुई है.  ठाणे ज़िले की 18 सीटों पर 38.94% वोटिंग हुई है. जबकि मुंबई सिटी में सबसे कम 39.34% वोट डाले गए.

दूसरी ओर, झारखंड में दोपहर 3 बजे तक 61.47% मतदान हुआ था. ये दूसरे फेज की वोटिंग हो रही है. इसके साथ ही यूपी की 9 विधानसभा सीटों, उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर मतदान हुआ है. उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान के बीच कहीं पुलिस से बहस, तो कहीं दो पक्षों के बीच पत्‍थरबाजी की घटनाएं अब तक देखने को मिली हैं. महाराष्ट्र विधानसभा, झारखंड विधानसभा और उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा से की विश्व कल्याण की प्रार्थना

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group