Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ministry of Labour and Employment: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का EPFO को कर्मचारियों का UAN सक्रिय रखने का निर्देश
    Headlines

    Ministry of Labour and Employment: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का EPFO को कर्मचारियों का UAN सक्रिय रखने का निर्देश

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करे कि रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों का सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) सक्रिय हो. मंत्रालय ने बयान में कहा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्रभावी पहुंच के लिए अपने क्षेत्रीय और ‘जोनल’ कार्यालयों को शामिल करेगा. बयान के अनुसार, ‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि अधिकतम संख्या में नियोक्ता तथा कर्मचारी ईएलआई योजना से लाभान्वित हों, उसने ईपीएफओ को नियोक्ताओं के साथ अभियान के रूप में काम करने और कर्मचारियों के यूएएन को सक्रिय करने का निर्देश दिया है.

    ’ यूएएन को सक्रिय करने से कर्मचारियों को ईपीएफओ की व्यापक ऑनलाइन सेवाओं तक निर्बाध पहुंच मिलती है, जिससे वे अपने भविष्य निधि (पीएफ) खातों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन कर सकते हैं. पीएफ पासबुक देख तथा डाउनलोड कर सकते हैं, निकासी, अग्रिम या स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन दावे प्रस्तुत कर सकते हैं, व्यक्तिगत विवरण ‘अपडेट’ कर सकते हैं और वास्तविक समय में दावों पर नजर रख सकते हैं.
    इससे कर्मचारियों को अपने घर बैठे ही ईपीएफओ सेवाओं तक चौबीसों घंटे पहुंच प्राप्त हो सकेगी, जिससे उन्हें ईपीएफओ कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    नियोक्ताओं को पहले चरण में 30 नवंबर, 2024 तक चालू वित्त वर्ष 2024-25 में शामिल होने वाले अपने सभी कर्मचारियों के लिए आधार-आधारित ओटीपी के जरिये यूएएन को सक्रिय करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसकी शुरुआत नए शामिल होने वाले कर्मचारियों से होगी. इसके बाद उन्हें अपने साथ काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. दूसरे चरण में, यूएएन ‘एक्टिवेशन’ में ‘चेयरा पहचानने’ की प्रौद्योगिकी के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की सुविधा शामिल होगी.

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ministry of Labor and Employment: Ministry of Labor and Employment directs EPFO ​​to keep employees' UAN active
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ‘काव्य किरण’ के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजी कविता, गीत और ग़ज़लों की महफिल, कवियों ने बांधा समा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बारीडीह में ‘धुन आर्ट एंड म्यूजिक’ का शुभारंभ, सरयू राय बोले- सुर-ताल का समन्वय जीवन में सफलता की पहचान

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group