Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jamshedpur Election: डीसी व एसएसपी ने प्रत्याशी व इलेक्शन एजेंट को मतगणना को लेकर दिये दिशा-निर्देश, को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, बिना पास प्रवेश पर रहेगी रोक
    Elections

    Jamshedpur Election: डीसी व एसएसपी ने प्रत्याशी व इलेक्शन एजेंट को मतगणना को लेकर दिये दिशा-निर्देश, को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, बिना पास प्रवेश पर रहेगी रोक

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा 23 नवंबर 2024 मतगणना दिवस को लेकर प्रत्याशी/ इलेक्शन एजेंट की संयुक्त ब्रीफिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया . जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बगैर वैध पास के किसी भी प्रत्याशी, इलेक्शन एजेंट व काउंटिंग एजेंट तथा पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधि, आवश्यक सेवाओं के कर्मी को कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी . वहीं काउंटिंग एजेंट को निर्गत पास के अलावा फॉर्म 18 भी दिखाना होगा तभी मतगणना हॉल के अंदर इंट्री दी जाएगी . ब्रीफिंग में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर वाहन पार्किंग के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिया गया . साथ ही कॉलेज परिसर के अंदर किन्हें प्रवेश दिया जाएगा इस बाबत भी ब्रीफ किया गया. प्रत्याशी, इलेक्शन एजेंट, काउंटिंग एजेंट, पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधि का वाहन कॉलेज परिसर में तथा कार्यकर्ताओं के वाहन की पार्किंग सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के बाहर होगा.

    जिला निर्वाचन पादधिकारी ने ब्रीफिंग में उपस्थित राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधि को बताया कि प्रत्याशी, इलेक्शन एजेंट, काउंटिंग एजेंट, काउंटिंग ऑब्जर्वर, जिला के पदाधिकारी, सुपरवाइजर एसिस्टेंट, प्रेस प्रतिनिधियों के वाहनों की पार्किंग कॉलेज परिसर स्थित ग्राउंड में होगा . वहीं राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपना वाहन रूसी मोदी सेंटर ऑफ एक्सेलेंस से आगे ले जाने की अनुमति नहीं होगी. कार्यकर्ता अपना वाहन सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के बाहर पार्क करेंगे तथा पैदल जिला खनन कार्यालय तक ही जा सकेंगे, कार्यकर्ताओं को कॉलेज परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी . वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतगणना को लेकर कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. त्रिस्तरीय सुरक्षा के पहले लेयर में जिला बल, दूसरे लेयर में जैप के जवान तथा तीसरे लेयर में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती रहेगी . कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार जिला के कुछेक पदाधिकारी को फोन के साथ प्रवेश की अनुमति होगी तथा मीडिया कोषांग (लाइब्रेरी) तक प्रेस के प्रतिनिधि कैमरा, फोन लेकर जा सकेंगे .

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Election: DC and SSP gave guidelines to the candidates and election agents regarding counting of votes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026
    Recent Post

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group