Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Chunav Result : CM हेमंत सोरेन ने माना – मईयां सम्मान योजना का फायदा गठबंधन को मिला
    Elections

    Jharkhand Chunav Result : CM हेमंत सोरेन ने माना – मईयां सम्मान योजना का फायदा गठबंधन को मिला

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024Updated:November 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • चुनाव प्रचार में पत्नी के साथ और पिता के नाम का साथ मिला, जनता ने मुझ पर यकीन किया  : हेमंत 

    रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है. इसके साथ ही हेमंत सोरेन की दोबारा सत्ता में वापसी तय है. 50 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे इंडिया अलायंस की जीत पर हेमंत सोरेन गदगद है.  मीडिया के सामने उन्होंने अपनी बात रखी और कहा कि चुनाव भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास किया और हिंदुत्व और घुसपैठ तक रही जबकि हमने विकास की बात की और लोगों का भरोसा जीता. चुनाव प्रचार में पत्नी के साथ और पिता के नाम का साथ मिला. हेमंत ने जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा कि हमने तैयारी तो की और अपनी बात लोगों तक पहुंचने में सफल भी रहे, लेकिन जनता ने मुझ पर यकीन किया यह बड़ी बात है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की मईयां सम्मान योजना का फायदा गठबंधन को मिला. हेमंत सोरेन ने कहा कि मईयां योजना और महिलाओं का समर्थन मिलने को लेकर कहा कि, यह बात सही है कि झारखंड गरीब राज्यों में से एक है, जहां लोगों के लिए एक-एक रुपया बहुत ज्यादा मायने रखता है. मईंया सम्मान योजना यहां सफल साबित हुआ है  हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की लड़ाई की पहले से ही तैयारी कर रखी थी. इसके लिए बड़ी टीम बनाई थी और ग्राउंड लेवल पर जाकर काम किया. टीम वर्क ने यह चीजें डिलीवर की और लोगों तक मैसेज पहुंचाया.

    शिबू ने आदिवासियों को एक करके रखा और बीजेपी को लोगों ने नकार दिया 

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    आदिवासी समुदाय का वोट भाजपा को नहीं मिलने को लेकर हेमंत सोरेन ने बड़ी बेबाकी से कहा कि यह मेरे पिताजी के नाम के कारण हुआ. इसका श्रेय पिता शिबू सोरेन को जाता है. उन्होंने कहा कि हमारे पिताजी की बहुत बड़ी सफलता रही है कि उन्होंने यहां आदिवासी आबादी को एक करके रखा है. यह चुनाव हमारे लिए बहुत कठिन था. यह पहली बार है जब किसी चुनाव प्रचार के दौरान पिताजी मेरे साथ नहीं थे, फिर भी लोगों ने हमारा साथ दिया, इसका मतलब है कि लोग उनका संघर्ष अभी नहीं भूले हैं.

    झारखंड विधानसभा का अंतिम परिणाम देखें 

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    1. बाघमारा सीट : शत्रुध्न महतो (BJP) जीत गए।
    2. बगोदर सीट : नागेंद्र महतो (BJP) जीत गए।
    3. बहरागोड़ा सीट: समीर कुमार मोहंती (JMM) जीत गए।
    4. बरहेट सीट : हेमंत सोरेन (JMM) जीत गए।
    5. बरही सीट : मनोज कुमार यादव (BJP) जीत गए।
    6. बड़कागांव सीट : रोशन लाल चौधरी (BJP) जीत गए।
    7. बरकट्ठा सीट : जानकी प्रसाद यादव (JMM) जीत की और आगे बढ़ रहे है।
    8. बेरमो सीट : कुमार जयमंगल (कांग्रेस) जीत गए।
    9. भवनाथपुर सीट : अनंत प्रताप देव (JMM) जीत गए।
    10. बिश्रामपुर सीट : नरेश प्रसाद सिंह (राजद) से जीत गए।
    11. बिशुनपुर सीट : चमरा लिंडा (JMM) जीत गए।
    12. बोकारो सीट : श्वेता सिंह (कांग्रेस) जीत गई।
    13. बोरियो सीट : धनंजय सोरेन (JMM) जीत की और बढ़ रहे है।
    14. चाईबासा सीट : दीपक बिरुवा (JMM) जीत गए।
    15. चक्रधरपुर सीट : सुखराम उरांव (JMM) जीत गए
    16. चंदनकियारी सीट : उमा कांत रजक (JMM) जीत गए।
    17. चतरा सीट : जनार्दन पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी -रामविलास पासवान) जीत गए।
    18. छतरपुर सीट : राधा कृष्णा किशोर (कांग्रेस) जीत गए।
    19. डाल्टनगंज सीट : आलोक कुमार चौरसिया (BJP) जीत रहे है।
    20. देवघर सीट : सुरेश पासवान (राजद) जीत गए।
    21. धनबाद : राज सिंहा (बीजेपी) जीत गए।
    22. धनवार सीट : बाबूलाल मरांडी (BJP) से जीत रहे है।
    23. दुमका सीट : बसंत सोरेन (JMM) जीत गए।
    24. डुमरी सीट: जयराम कुमार महतो (JLKM) से जीत गए।
    25. गांडेय सीट : कल्पना मुर्मू सोरेन(JMM) जीत गई।
    26. गढ़वा सीट : सतेन्द्र नाथ तिवारी (BJP) जीत रहे है।
    27. घाटशिला सीट : रामदास सोरेन (JMM) जीत गए।
    28. गिरिडीह सीट : निर्भय कुमार शहाबादी (BJP) जीत रहे है।
    29. गोड्डा सीट : संजय प्रसाद यादव (राजद) जीत गए।
    30. गोमिया सीट : योगेंद्र प्रसाद (JMM) जीत गए।
    31. गुमला सीट : भूषण तिर्की (JMM) जीत गए।
    32. हटिया सीट : नवीन कुमार जायसवाल ( BJP) जीत रहे है।
    33. हजारीबाग सीट : प्रदीप प्रसाद (BJP) जीत रहे है।
    34. हुसैनाबाद सीट : संजय कुमार सिंह यादव (राजद) जीत गए।
    35. इचागढ़ सीट : सबिता महतो (JMM) जीत रही है।
    36. जगन्नाथपुर सीट : सोना राम सिंकू (कांग्रेस) जीत गए।
    37. जामा सीट : लुईस मरांडी (JMM) जीत गई।
    38. जमशेदपुर पूर्वी : पूर्णिमा साहू (BJP) जीत गई।
    39. जमशेदपुर पश्चिमी: सरयू रॉय (जनता दल यूनाइटेड) जीत गए।
    40. जामताड़ा सीट : इरफान अंसारी (कांग्रेस) जीत गए।
    41. जमुआ सीट : मंजू कुमारी (BJP) जीत गई।
    42. जरमुंडी सीट : देवेन्द्र कुंवर (बीजेपी) जीत गए।
    43. झरिया सीट : रागिनी सिंह (बीजेपी) जीत गई।
    44. जुगसलाई सीट : मंगल कालिंदी (JMM) जीत गए।
    45. कांके सीट : सुरेश कुमार बैठा (कांग्रेस) जीत गए।
    46. खरसांवा सीट : दशरथ गार्गेय (JMM) जीत गए।
    47. खिजरी सीट : राजेश कच्छप (कांग्रेस) जीत गए।
    48. खूंटी सीट : राम सूर्या मुंडा ( JMM) जीत गए।
    49. कोडरमा सीट : डॉ नीरा यादव (BJP) जीत रही है।
    50. कोलेबिरा सीट : नमन बिक्सल कांगड़ी (कांग्रेस) जीत गए।
    51. लातेहार सीट : प्रकाश राम (बीजेपी) जीत गए।
    52. लिटीपारा सीट : हेमलाल मुर्मू (JMM) जीत गए।
    53. लोहरदगा सीट : डॉ रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) जीत गए।
    54. मधुपुर सीट : हफ़ीज़ुल हसन (JMM) जीत रहे है।
    55. महागामा सीट : दीपिका पाण्डेय सिंह (कांग्रेस) जीत गई।
    56. महेशपुर सीट : स्टीफन मरांडी (JMM) जीत गए।
    57. मझगांव सीट : निरल पूर्ति (JMM) जीत गए।
    58. मांडर सीट : शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) जीत गई।
    59. मांडू सीट : निर्मल महतो (आजसू) जीत गए।
    60. मनिका सीट : रामचंद्र सिंह (कांग्रेस) जीत गए।
    61. मनोहरपुर सीट : जगत मांझी (JMM) जीत गए।
    62. नाला सीट : रविंद्र नाथ महतो (JMM) जीत गए।
    63. निरसा सीट : अरूप चटर्जी (सीपीआई एम एल) जीत गए।
    64. पाकुड़ सीट : निशत आलम (कांग्रेस) जीत गई।
    65. पांकी सीट : कुशवाहा शशि भूषण मेहता (बीजेपी) जीत गए।
    66. पोड़ैयाहाट सीट : प्रदीप यादव (कांग्रेस) जीत गए।
    67. पोटका सीट : संजीव सरदार (JMM) जीत गए।
    68. राजमहल सीट : मो. ताजुद्दीन (JMM) जीत गए।
    69. रामगढ़ सीट : ममता देवी (कांग्रेस) जीत गई।
    70. रांची : सी पी सिंह (बीजेपी) जीत गए।
    71. सारठ सीट : उदय शंकर सिंह (JMM) जीत गए।
    72. सरायकेला सीट : चंपई सोरेन (बीजेपी) जीत गए।
    73. शिकारीपाड़ा सीट : आलोक कुमार सोरेन (JMM) जीत गए।
    74. सिल्ली सीट : अमित कुमार (JMM) जीत गए।
    75. सिमरिया सीट : कुमार उज्जवल (बीजेपी) जीत गए।
    76. सिमडेगा सीट : भूषण बाड़ा (कांग्रेस) जीत रहे है।
    77. सिंदरी सीट : चंद्रदेव महतो (सीपीआई एम एल एल) जीत गए।
    78. सिसई सीट : जिगा सुसारन होरो (JMM) जीत गए।
    79. तमाड़ सीट : विकास कुमार मुंडा (JMM) जीत गए।
    80. तोरपा सीट : सुदीप गुडिया (JMM) जीत गए।
    81. टुंडी सीट : मथुरा प्रसाद महतो (JMM) जीत गए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Chunav Result: CM Hemant Soren admitted - the alliance got the benefit of Mayiya Samman Yojana.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    June 7, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    June 7, 2026

    Nitin Naveen Jharkhand visit: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड पहुंचे, आज जाएंगे बोकारो, कॉकरोच जनता पार्टी पर उठाए सवाल

    June 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    June 7, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    June 7, 2026

    Nitin Naveen Jharkhand visit: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड पहुंचे, आज जाएंगे बोकारो, कॉकरोच जनता पार्टी पर उठाए सवाल

    June 7, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया, दूसरी सीट पर अब भी पेंच, BJP नेता गौरव वल्लभ ने नामांकन फॉर्म खरीदा

    June 7, 2026

    LPG Price Hike: महंगाई का फिर झटका, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, 3 माह में यह दूसरी वृद्धि

    June 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group