Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन, दो विधेयक होंगे पेश
Bihar

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन, दो विधेयक होंगे पेश

News DeskBy News DeskNovember 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पटना. बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्न काल में सदस्यों की ओर से कई विभागों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे हाफ में सरकार की ओर से खेल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक- 2024 और बिहार सरकारी परिसर आवंटन किराया वसूली और बेदखली संशोधन विधेयक -2024 पेश होगा.

विधानसभा की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू होगी. प्रश्न काल में ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित प्रश्न ले जाएंगे. उसके बाद शून्य काल होगा और फिर ध्यानाकर्षण में भी सरकार सदस्यों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर देगी.

दूसरे हाफ में सरकार की ओर से दो विधेयक पेश किए जाएंगे. बिहार सरकारी परिसर के आवंटन, किराया, वसूली और बेदखली से संबंधित संशोधन विधेयक-2024 पेश होगा. भवन निर्माण विभाग की ओर से इसे पेश किया जाएगा.

Adityapur: आदित्यपुर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का सरकारी आवास लेने पर काफी विवाद हुआ था. पहले भी सरकारी आवास को लेकर विवाद हो चुका है और उसी को ध्यान में रखकर सरकार के तरफ से संभवत यह विधेयक लाया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि पांच दिनों के छोटे से शीतकालीन सत्र में मंगलवार को विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने संविधान दिवस के अवसर पर 65 प्रतिशत आरक्षण को लेकर हंगामा किया था. हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रश्न काल चलने दिया और सरकार से सहयोग करने की बात भी कहीं लेकिन विपक्षी सदस्यों की तरफ से स्मार्ट मीटर और 65 आरक्षण को लेकर विधानसभा पोर्टिको में जमकर नारेबाजी भी की गई और सदन का वाक आउट भी किया गया.

Adityapur: सीतारामपुर डैम के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, प्लांट से काम कर लौट रहे थे दोनों

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur: आदित्यपुर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

November 24, 2026

Adityapur: सीतारामपुर डैम के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, प्लांट से काम कर लौट रहे थे दोनों

November 24, 2026

Jamshedpur: गुरु नानक जयंती की रौनक, गुरुद्वारों में विशेष आयोजन; श्रद्धा और उल्लास में डूबा जमशेदपुर

November 24, 2026
Recent Post

Adityapur: आदित्यपुर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

November 24, 2026

Adityapur: सीतारामपुर डैम के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, प्लांट से काम कर लौट रहे थे दोनों

November 24, 2026

Jamshedpur: गुरु नानक जयंती की रौनक, गुरुद्वारों में विशेष आयोजन; श्रद्धा और उल्लास में डूबा जमशेदपुर

November 24, 2026

Jamshedpur: कार्तिक पूर्णिमा पर दोमुहानी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ संगम, विधायक सरयू राय ने लगाई आस्था की डुबकी

November 24, 2026

Free Ration Scheme: मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे 13.2 प्रतिशत अपात्र परिवार, केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के सर्वेक्षण में हुआ खुलासा

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group