Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»एशियन राइफल/पिस्टल कप 2026 की मेजबानी करेगा भारत
    Headlines

    एशियन राइफल/पिस्टल कप 2026 की मेजबानी करेगा भारत

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. एशियन शूटिंग कन्फेडरेशन (एएससी) की कार्यकारी समिति ने एशियन राइफल/पिस्टल कप 2026 की मेजबानी के अधिकार भारत को प्रदान किए हैं. यह घोषणा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने की है.

    एएससी के महासचिव इंजीनियर दुआज अल ओतैबी की ओर से एनआरएआई के महासचिव के. सुल्तान सिंह को भेजे गए एक पत्र में होस्ट फेडरेशन से इस प्रतियोगिता के प्रस्तावित तिथियों की जानकारी मांगी गई है.

    इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, के. सुल्तान सिंह ने कहा, “हमें एक और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपे जाने पर बेहद खुशी हो रही है. हम एएससी की कार्यकारी समिति के प्रति अत्यंत आभारी हैं और हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करते हैं.”

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    एनआरएआई के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने भी अपनी बात रखते हुए कहा, “यह भारतीय शूटिंग के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते कद का एक और प्रमाण है, और हमें खुशी है कि हमारे निशानेबाजों को दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ घरेलू दर्शकों के सामने अपनी क्षमता साबित करने का एक और मौका मिलेगा. हम भारत सरकार, खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को निरंतर प्रोत्साहन और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं, जो उन्होंने हमेशा भारतीय शूटिंग को प्रदान किया है.”

    भारत ने इससे पहले 2015 में 8वीं एशियाई एयर गन प्रतियोगिता और उसके एक साल बाद एशियन ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी की थी. इसी अवधि में, भारत ने कुल छह शीर्ष अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) प्रतियोगिताओं की भी मेजबानी की, जिनमें दो वर्ल्ड कप फाइनल शामिल हैं. हाल ही में, पिछले महीने नई दिल्ली में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) इसका ताजा उदाहरण है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    India Hosting Asian rifle pistol cup 2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group