Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Suspense over the Champions Trophy event! पीसीबी ने बोर्ड बैठक से पहले आईसीसी से कहा, चैंपियंस ट्रॉफी का ‘हाइब्रिड मॉडल’ स्वीकार्य नहीं
Headlines

Suspense over the Champions Trophy event! पीसीबी ने बोर्ड बैठक से पहले आईसीसी से कहा, चैंपियंस ट्रॉफी का ‘हाइब्रिड मॉडल’ स्वीकार्य नहीं

News DeskBy News DeskNovember 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सूचित किया कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ स्वीकार नहीं करेगा. पीसीबी ने साथ ही विश्व संचालन संस्था से शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक में विकल्प पर चर्चा नहीं करने के लिए कहा है. भारत के पाकिस्तान में टूर्नामेंट में खेलने के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया है जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम संबंधित उलझन सुलझान के लिए आईसीसी ने कार्यकारी सदस्यों की वर्चुअल बैठक बुलाई है. एक सूत्र ने कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि पीसीबी ने कुछ घंटे पहले आईसीसी को बताया है कि टूर्नामेंट का ‘हाइब्रिड मॉडल’ स्वीकार्य नहीं है.’

पीसीबी ‘हाइब्रिड मॉडल’ का विरोध कर रहा है और उसने आईसीसी को सलाह दी है कि चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करने के लिए कोई अन्य विकल्प ढूंढा जाये. पाकिस्तान बोर्ड का मानना है कि ‘हाइब्रिड मॉडल’ में खेलने का मतलब भारत को तरजीह देना होगा. सूत्र ने कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि शुरू में भारतीय टीम अगर पाकिस्तान में नहीं खेल सकती थी तो पीसीबी ने इस हालत में ‘हाइब्रिड मॉडल’ में खेलने की संभावना पर विचार किया था. लेकिन भविष्य में 2031 तक (भारत और बांग्लादेश में वनडे विश्व कप) भारत में होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल’ में ही खेले जायेंगे क्योंकि पाकिस्तान भारत में नहीं खेलेगा. ’

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

एक अन्य सूत्र ने पुष्टि की कि पीसीबी ने आईसीसी को यह भी सूचित करने के लिए याद दिलाया है कि क्या बीसीसीआई ने अपनी सरकार से लिखित में पत्र प्रस्तुत किया था जिसमें कहा गया था कि भारतीय टीम को पाकिस्तान में खेलने की मंजूरी नहीं दी गई थी. सूत्र ने कहा, ‘आईसीसी के नियमों के तहत अगर कोई टीम कहती है कि उसकी सरकार किसी भी आधार पर उसे दूसरे देश में खेलने की अनुमति नहीं दे रही है तो बोर्ड को अपनी सरकार के निर्देश लिखित में जमा करने होंगे जो हमने अभी तक नहीं देखे हैं.’ उन्होंने कहा कि पीसीबी ने आईसीसी के आय सृजन में बीसीसीआई और भारतीय बाजार के योगदान को स्वीकार किया है लेकिन आईसीसी को याद दिलाया कि पिछले कुछ वैश्विक टूर्नामेंट के आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ अपने मैचों से राजस्व सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि आईसीसी ने अभी तक वर्चुअल बैठक के समय की पुष्टि नहीं की है.

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

October 19, 2026

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

October 19, 2026

Jharkhand BJP के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने Odisha के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026
Recent Post

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

October 19, 2026

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

October 19, 2026

Jharkhand BJP के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने Odisha के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026

3 साल बाद IPL की नीलामी भारत में, 16 दिसंबर को गोवा में होगी, BCCI ने सभी टीमों को दी जानकारी

October 19, 2026

Jamshedpur.बोड़ाम-माधवपुर मुख्य सड़क पर दुबराजपुर गांव के समीप सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group