Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»ED Raid Raj Kundra: ईडी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा व अन्य के ठिकानों पर मारे छापे, पोर्न प्रोडक्शन से जुड़ा है मामला
    Crime

    ED Raid Raj Kundra: ईडी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा व अन्य के ठिकानों पर मारे छापे, पोर्न प्रोडक्शन से जुड़ा है मामला

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अश्लील (पॉर्नोग्राफी) और वयस्क फिल्मों के कथित वितरण से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा तथा कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर शुक्रवार को छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि मुंबई और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में करीब 15 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं उनमें 49 वर्षीय कुंद्रा और कुछ अन्य व्यक्तियों के आवास एवं कार्यालय शामिल हैं.

    ऐसा माना जा रहा है कि एजेंसी इनमें से एक परिसर में कुंद्रा से पूछताछ कर रही है. धनशोधन का यह मई, 2022 का मामला कुंद्रा और अन्य के खिलाफ दायर मुंबई पुलिस की कम से कम दो प्राथमिकी और आरोप पत्र से जुड़ा है.इस मामले में कुंद्रा और कुछ अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी.

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    कुंद्रा के खिलाफ यह धनशोधन का दूसरा मामला है. निदेशालय ने इस साल की शुरुआत में क्रिप्टो करेंसी मामले में कुंद्रा और शेट्टी की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी लेकिन दंपति को ईडी के इस कुर्की आदेश के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय से राहत मिल गई थी.

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

    व्यवसायी ने 2021 में मुंबई की एक स्थानीय अदालत में कहा था कि अभियोजन पक्ष (मुंबई पुलिस) के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है जो कथित रूप से पॉर्न फिल्म गिरोह में इस्तेमाल की गई ऐप ‘हॉटशॉट्स’ को कानून के तहत अपराध से जोड़ सके.जांच एजेंसी के अनुसार, ‘हॉटशॉट्स’ ऐप का इस्तेमाल आरोपी व्यक्तियों द्वारा अश्लील सामग्री ‘अपलोड’ करने के लिए किया जा रहा था.
    कुंद्रा ने दावा किया था कि कथित संदिग्ध पॉर्न सामग्री बनाने में उनके ‘‘सक्रिय रूप से’’ शामिल होने का कोई सबूत नहीं है. उन्होंने दावा किया था कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है, उनका नाम प्राथमिकी में भी नहीं है और मामले में प्रतिवादी (पुलिस) द्वारा उन्हें घसीटा गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ED Raid Raj Kundra: ED raids the premises of actress Shilpa Shetty's husband Raj Kundra and others the matter is related to porn production
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    July 28, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर का लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये पर, जानें MD प्रवीर सिन्हा ने क्या कहा?

    July 28, 2026
    Recent Post

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    July 28, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर का लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये पर, जानें MD प्रवीर सिन्हा ने क्या कहा?

    July 28, 2026

    Jamshedpur: चाकुलिया के कलियाम गांव में अपने घर के पास टहलने निकले व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा में अनियमितता की निष्पक्ष जांच के लिए स्वेच्छा से इस्तीफा दिया, पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष बोले, आज CID करेगी पूछताछ

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group