Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Stock Market Report: प्रमुख कंपनियों में खरीदारी से बाजार मजबूत, सेंसेक्स 445 अंक चढ़ा, जीडीपी की वृद्धि दर में आई सुस्ती भी रही बेअसर
    Headlines

    Stock Market Report: प्रमुख कंपनियों में खरीदारी से बाजार मजबूत, सेंसेक्स 445 अंक चढ़ा, जीडीपी की वृद्धि दर में आई सुस्ती भी रही बेअसर

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. अमेरिकी एवं एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू स्तर पर सोमवार को रिलायंस, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 445 अंक और निफ्टी 145 अंक चढ़कर बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 445.29 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,248.08 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 80,337.82 के ऊपरी और 79,308.95 के निचले स्तर तक भी गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 144.95 अंक यानी 0.60 प्रतिशत बढ़कर 24,276.05 पर पहुंच गया. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा लाभ में रहीं.

    दूसरी तरफ एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.
    इस तरह घरेलू बाजार जीडीपी की वृद्धि दर में आई सुस्ती से बेअसर रहे. शुक्रवार को कारोबारी अवधि खत्म होने के बाद घोषित सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर करीब दो साल के निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर रही. विनिर्माण, खनन और खपत गतिविधियों में सुस्ती से वृद्धि दर में कमी आई.

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

    एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही, जबकि जापान के निक्की, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही. हालांकि यूरोप के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए.
    शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,383.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,723.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत बढ़कर 72.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शुक्रवार को सेंसेक्स 759.05 अंक बढ़कर 79,802.79 और निफ्टी 216.95 अंक चढ़कर 24,131.10 पर बंद हुआ था.

    Tata Power: टाटा पावर का लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये पर, जानें MD प्रवीर सिन्हा ने क्या कहा?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sensex rose by 445 points slowdown in GDP growth rate also remained ineffective Stock Market Report: Market strengthened due to buying in major companies
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर का लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये पर, जानें MD प्रवीर सिन्हा ने क्या कहा?

    July 28, 2026

    Jamshedpur: चाकुलिया के कलियाम गांव में अपने घर के पास टहलने निकले व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला

    July 28, 2026
    Recent Post

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर का लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये पर, जानें MD प्रवीर सिन्हा ने क्या कहा?

    July 28, 2026

    Jamshedpur: चाकुलिया के कलियाम गांव में अपने घर के पास टहलने निकले व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा में अनियमितता की निष्पक्ष जांच के लिए स्वेच्छा से इस्तीफा दिया, पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष बोले, आज CID करेगी पूछताछ

    July 28, 2026

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group