Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Hemant First Cabinet Meeting: मंत्रियों के साथ हेमंत की पहली बैठक, क्षेत्र में भ्रमण करने, विवादित कर्मियों को कार्यालय में नहीं रखने समेत कई सलाह दी
Headlines

Hemant First Cabinet Meeting: मंत्रियों के साथ हेमंत की पहली बैठक, क्षेत्र में भ्रमण करने, विवादित कर्मियों को कार्यालय में नहीं रखने समेत कई सलाह दी

News DeskBy News DeskDecember 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रियों के साथ कैबिनेट की पहली बैठक करते हुए उनको विभागीय कार्य संपादन के लिए कई बिंदुओं पर सलाह दी. मंत्रियों को आप्त सचिव व निजी कर्मचारी रखते समय उनकी पृष्ठभूमि जरूर देखने का सुझाव दिया. कहा कि विवादित कर्मियों को मंत्री कार्यालय में स्थान नहीं दिया जाना चाहिए. श्री सोरेन ने राजस्व प्राप्ति की बेहतर संभावनाओं वाले विभागों के राजस्व स्रोत की समीक्षा करते हुए वृद्धि का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्रों से बाहर निकल कर जिलों का भ्रमण करें. लोगों से मिल कर वहां की समस्याओं के निबटारे का प्रयास करें. भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारियों के बारे में जानकारी लेकर सरकार को अवगत करायें. स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलने के लिए तिथि निर्धारित करें. साथ ही समय-समय पर मीडिया के माध्यम से विभाग की उपलब्धियों के बारे में जनता को जानकारी दें.

श्री सोरेन ने मंत्रियों से कहा कि विभागीय प्रस्तावों पर स्वयं संतुष्ट होकर कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजें. वित्त, विधि व कार्मिक विभाग से संपर्क कर प्रस्ताव समय पर मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करायें. मंत्री अपने विभागों के जिला व क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर विभागीय कार्यकलाप की समीक्षा करें. योजनाओं के लाभुकों से मुलाकात कर फीडबैक लें. योजनाओं को समझ कर उसके गुण-दोष का अध्ययन करें. लंबित योजनाओं के कारणों का पता कर उनको पूरा करने की कार्यवाही शुरू करें. वर्तमान पृष्ठभूमि में योजना को बदलने की जरूरत महसूस होने या क्रियांवयन में कठिनाई से संबंधित प्रावधान होने पर उसका निराकरण करायें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025-26 में ली जानेवाली योजनाओं की रूप-रेखा तैयार करें. मंत्री अपने अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रोन्नति की स्थिति की समीक्षा कर प्रोन्नति प्रदान करें. कर्मियों के पदस्थापना की समीक्षा कर आवश्यकता के आधार पर इस्तेमाल करें. मंत्री कोर्ट में चल रहे मामले की भी समीक्षा करें, जिससे मुकदमों में राज्य सरकार को पराजय का सामना नहीं करना पड़े.

Jamshedpur: बिरसानगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन गिरफ्तार, 29 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

श्री सोरेन ने मंत्रियों को कहा कि विभागीय योजनाओं में दूर-दराज, एसटी, एससी या पहाड़ी क्षेत्रों के छूटा हुआ पाये जाने पर वहां के लिए योजना का प्रस्ताव तैयार करें. मंत्री भवन जैसी आधारभूत संरचना वाली योजनाओं की विशेष समीक्षा करें. बने हुए भवनों का वास्तविक इस्तेमाल सुनिश्चित करें. अनावश्यक भवन निर्माण की नयी योजनाएं नहीं बनायें.

दो माह में झारखंड के विकास का रोडमैप तैयार होगा

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दो माह में झारखंड के विकास का रोडमैप तैयार होगा. मुख्यमंत्री शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान श्री सोरेन ने कहा : कैबिनेट की बैठक में हमने 15-16 बिंदु बनाये हैं. उसी के अनुरूप हम राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए रूप-रेखा तैयार करेंगे. सभी मंत्रीगण अपने-अपने विभागों की समीक्षा करना शुरू करेंगे. समीक्षा मुख्यालय से लेकर जिला कार्यालय तक चलेगी. पदाधिकारियों की कार्य कुशलता और कार्य दक्षता की भी मंत्री समीक्षा करेंगे. तय बिंदुओं के अनुसार सभी विभाग नयी ऊर्जा के साथ काम करेंगे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बिरसानगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन गिरफ्तार, 29 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

October 24, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

October 23, 2026

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

October 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: बिरसानगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन गिरफ्तार, 29 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

October 24, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

October 23, 2026

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

October 23, 2026

RAILWAY NEWS:झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक, टाटानगर, हटिया और हावड़ा रूट की 40 से अधिक ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमीन विवाद, राशन कार्ड और पेंशन की शिकायतें लेकर डीसी के पास पहुंचे लोग, राजीव रंजन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group