Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Chaibasa Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, राजनगर के दो लोगों की मौत, तीसरा गंभीर, चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर टेकासाई के पास हुआ हादसा
    Crime

    Chaibasa Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, राजनगर के दो लोगों की मौत, तीसरा गंभीर, चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर टेकासाई के पास हुआ हादसा

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर टेकासाई के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी, जिससे नाबालिग समेत दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं तीसरे की हालत गंभीर है. दोनों मृतक राजनगर के रहने वाले थे. घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे की है. मृतकों की पहचान राजनगर थाना के लोधा गांव निवासी अर्जुन मुर्मू(20), रंगामाटी गांव निवासी प्रेमचंद तियु उर्फ गंगा(14) और घायल लोधा गांव निवासी करण सामड के रूप में की गयी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर तीन घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. मंगलवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

    दोस्त की बाइक से गये थे तीनाें

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    सोमवार रात को तीनों एक बाइक से चाईबासा शहर आ रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में टेकासाई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों के सिर में गंभीर चोट आयी थी. परिजनों ने बताया कि बच्चों ने अपने दोस्त की बाइक लेकर गये थे. हादसे की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां सुमित्रा मुर्मू ने बताया कि अर्जुन मुर्मू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. सुमित्रा ने बताया कि रात करीब 12 बजे जानकारी मिली कि अर्जुन की सड़क हादसे में मौत हो गयी है. इसके बाद ग्रामीणों के साथ रात में सदर अस्पताल पहुंचे तो बेटे को मृत पाया. वहीं मृतक प्रेमचंद्र तियु का पिता दामु तियु ने बताया कि उसका बेटा मामा घर लोधा गांव में ही रहता था. सोमवार को दिन में रंगामाटी गांव आया था. इसके बाद शाम को घर से वापस अपने मामा घर चला गया. रात्रि करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिली.

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accident happened near Tekasai on Chaibasa-Tata main road Chaibasa Accident: Bike collided with a truck parked on the roadside third seriously injured two people from Rajnagar died
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    July 31, 2026

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर

    July 31, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में बदलेगा इंट्री का तरीका, प्लांट के चारों प्रमुख गेटों पर वाहनों की आवाजाही का जुटाया जा रहा है डेटा

    July 31, 2026
    Recent Post

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    July 31, 2026

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर

    July 31, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में बदलेगा इंट्री का तरीका, प्लांट के चारों प्रमुख गेटों पर वाहनों की आवाजाही का जुटाया जा रहा है डेटा

    July 31, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया कंपनी में बेकिंग ओवन में हुआ ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, सात घायल

    July 31, 2026

    Jamshedpur. डिमना लेक के जलाशय में डूबकर एमजीएम के दो डॉक्टरों की संदिग्ध मौत मामले में अब हत्या का आरोप, जानें मामला?

    July 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group