Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»प्रभु श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली इल्तिजा मुफ्ती पर हो सख्त कार्रवाई : हिंदू जनजागृति समिति
    Headlines

    प्रभु श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली इल्तिजा मुफ्ती पर हो सख्त कार्रवाई : हिंदू जनजागृति समिति

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता. हिंदू जनजागृति समिति ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. समिति ने इल्तिजा द्वारा प्रभु श्रीराम और हिंदू धर्म पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है.

    हाल ही में, इल्तिजा मुफ्ती ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “हिंदुत्व एक बीमारी है जिसने करोड़ों भारतीयों को अपनी चपेट में ले लिया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है. प्रभु श्रीराम को शर्म आनी चाहिए.” इस बयान को लेकर हिंदू जनजागृति समिति ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

    समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने “हिन्दुस्थान समाचार” से कहा, “महबूबा मुफ्ती के शासनकाल में कश्मीरी हिंदुओं का नरसंहार हुआ. हिंदू महिलाओं पर अत्याचार हुए और मासूम बच्चों की निर्मम हत्या की गई. क्या इन घटनाओं पर कभी मुफ्ती परिवार को शर्म महसूस हुई ? कश्मीर के लाल चौक पर खुलेआम भारत का राष्ट्रीय ध्वज जलाया गया. तब मुफ्ती परिवार का सिर शर्म से क्यों नहीं झुका ?”

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    शिंदे ने कहा कि ऐसे बयान अगर किसी हिंदू ने दिए होते, तो उसके खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की जाती. उन्होंने बीके गंजू की नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती के शासनकाल में हिंदुओं पर जो अत्याचार हुए, वे अकल्पनीय हैं.

    हिंदू जनजागृति समिति ने इल्तिजा मुफ्ती पर हिंदू धर्म और भगवान श्रीराम का अपमान करने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. समिति का कहना है कि इस तरह के बयानों से देश में धार्मिक सौहार्द को खतरा होता है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    समिति ने यह सवाल उठाया कि जब हिंदू धर्म के खिलाफ इस तरह के बयान दिए जाते हैं, तो समाज और प्रशासन मूकदर्शक क्यों बना रहता है ? समिति ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hindu Jan jagriti Samiti in kolkata Strict action should be taken against Iltija Mufti who made objectionable comments on Lord Shri Ram: Hindu Janajagruti Samiti
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group