Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur Traffic & Road Safety: जमशेदपुर DC ने एनएच पर बने पुलों की मांगी फिटनेस रिपोर्ट, स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाने, ऑटो चालकों का यूनिफॉर्म व आइडी होगा अनिवार्य, यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक में लिए गये कई अहम फैसले
Headlines

Jamshedpur Traffic & Road Safety: जमशेदपुर DC ने एनएच पर बने पुलों की मांगी फिटनेस रिपोर्ट, स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाने, ऑटो चालकों का यूनिफॉर्म व आइडी होगा अनिवार्य, यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक में लिए गये कई अहम फैसले

News DeskBy News DeskDecember 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई. डीसी ने नेशनल हाइवे पर बने सभी पुल की फिटनेस जांच कर एनएचएआइ के प्रतिनिधि को एक माह में रिपोर्ट देने को कहा. हाइवे में जगह-जगह पर मेडिकल असिस्टेंट संबंधी हेल्पलाइन नंबर डिस्पले करने, साइनेज, स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाने के निर्देश दिये.

मानगो बस स्टैंड में वर्षों से खड़ी जर्जर बसों को हटाए जाने और बस स्टैंड में बसों की पार्किंग सुनिश्चित करने, स्टैंड के बाहर मानगो पुल व गोलचक्कर पर बस रोककर सवारी बैठाने पर कार्रवाई करने का निर्देश ट्रैफिक डीएसपी को दिया. शाम के समय बसों को डिमना चौक के तरफ से नहीं जाकर डोबो की ओर से निकालने पर चर्चा की गयी.

मानगो चौक, डिमना चौक, एमजीएम चौक, साकची गोलचक्कर व बिष्टुपुर में सड़कों पर ऑटो व निजी वाहनों के अवैध पार्किंग से उत्पन्न ट्रैफिक समस्या को लेकर कार्रवाई का निदेश दिया गया. बैठक में एसएसपी किशोर कौशल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एडीसी भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, एमवीआइ सूरज हेंब्रम, तीनों नगर निकाय के सहायक नगर आयुक्त, शिक्षा विभाग, एनएचएआइ, ट्रैफिक डीएसपी समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए.

जानें कहां-कहां चिन्हित किये गये ब्लैक स्पॉट

नवंबर माह में 25 सड़क हादसे हुए. इसमें 15 लोगों की मौत व 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. तीन नये ब्लैक स्पॉट नेशनल हाइवे में पारडीह के सिटी इन होटल के समीप, डिमना चौक के समीप और बाराबंकी चौक चिह्नित किये गये हैं. वल्नरेबल एक्सीडेंटल प्वाइंट्स एवं सड़कों के कर्व (घुमावदार सड़क) स्थलों को चिह्नित करते हुए आवश्यकतानुसार सुधार करने, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट व यातायात नियमों के अन्य प्रकार के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया.

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व से पहले बागबेड़ा में कृत्रिम घाट बनाने और सफाई की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की बात

548 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 14 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

नवंबर माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 548 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किये गये. वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन के अन्य मामलों में 14.53 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. 1911 नये ड्राइविंग लाइसेंस बनाये गये.

डिमना चौक के आगे संकरा पुल के निर्माण पर भी चर्चा

डिमना चौक के आगे संकरा पुल व बहरागोड़ा में सर्विस रोड के पुनर्निर्माण पर भी चर्चा हुई. एनएचएआइ के प्रतिनिधि ने बताया कि डिमना चौक के आगे संकरा पुल के स्थान पर एनएच के फोर लेन मानक के अनुरूप पुल निर्माण प्रस्तावित है. वहीं बहरागोड़ा में सर्विस रोड निर्माण का कार्य इसी माह शुरू हो जायेगा. संवेदक के साथ कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट हो चुका है. यह काम नौ माह में पूरा हो जायेगा. नेशनल हाइवे में सीसीटीवी अधिष्ठापन, स्पीड लिमिट रिकॉर्डिंग कैमरा को लेकर भी एनएचएआइ प्रतिनिधि से चर्चा कर इस दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाने की बात कही.

JAMSHEDPUR NEWS: आगरा के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में गीता थिएटर की प्रभावशाली प्रस्तुति, युवा निर्देशक प्रेम दीक्षित को ‘स्वामी विवेकानंद सम्मान’

ऑटो चालकों का यूनिफॉर्म व आइडी हो अनिवार्य

जिला के वरीय पदाधिकारियों ने ऑटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म, आइडी कार्ड अनिवार्य किये जाने, बगैर परमिट के ऑटो संचालकों के विरुद्ध जांच, अंडर एज व बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो चालकों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया. सभी ऑटो चिह्नित ऑटो स्टैंड से ही सवारी बैठायें. इसे सुनिश्चित किए जाने तथा नियमों की अवहेलना पर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व से पहले बागबेड़ा में कृत्रिम घाट बनाने और सफाई की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की बात

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आगरा के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में गीता थिएटर की प्रभावशाली प्रस्तुति, युवा निर्देशक प्रेम दीक्षित को ‘स्वामी विवेकानंद सम्मान’

October 24, 2026

Jamshedpur News :विकास योजनाओं की धीमी गति पर DC राजीव रंजन सख्त, सांसद-विधायक मद के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

October 24, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व से पहले बागबेड़ा में कृत्रिम घाट बनाने और सफाई की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की बात

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आगरा के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में गीता थिएटर की प्रभावशाली प्रस्तुति, युवा निर्देशक प्रेम दीक्षित को ‘स्वामी विवेकानंद सम्मान’

October 24, 2026

Jamshedpur News :विकास योजनाओं की धीमी गति पर DC राजीव रंजन सख्त, सांसद-विधायक मद के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ से पहले सोनारी और मानगो में लगीं 25 लाइटें, विधायक सरयू राय की पहल से रोशन हुए कई इलाके

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य: सरयू राय

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group