Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Champai Vs Hemlal: झारखंड विधानसभा में हेमलाल मुर्मू ने ऐसा बोला कि मच गया बवाल, चंपाई सोरेन ने कहा- ये उनका नैतिक पतन है
    Headlines

    Champai Vs Hemlal: झारखंड विधानसभा में हेमलाल मुर्मू ने ऐसा बोला कि मच गया बवाल, चंपाई सोरेन ने कहा- ये उनका नैतिक पतन है

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024Updated:December 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • -हम बहुत मना किये, पर Champai Soren को कौन भूत लगा कि भाजपा में भाग गये

    Ranchi. झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने चंपाई सोरेन पर ऐसी टिप्पणी की कि बवाल मच गया. अंत में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने उक्त टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने की बात कही तब जाकर मामला शांत हुआ. हुआ यूं कि विधानसभा की कार्रवाही के दौरान हेमलाल मुर्मू ने कहा कि चंपाई सोरेन के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया. चंपाई सोरेन ने भी उनकी टिप्पणी का जवाब देते हुए इसे नैतिक पतन करार दिया है.

    झामुमो विधायक हेमलाल मुरमू ने कहा कि चंपाई सोरेन को कौन भूत लग गया कि वह भाग गये. हम बहुत मना किये. हम 10 साल उधर रहे, सब पता है कि उधर क्या है. अभी प्रतिशोध में हैं. मुझे पता है कि वह 10 साल बाद आयेंगे. श्री मुरमू ने कहा कि भाजपा न आदिवासी को समझ पायी और न आदिवासी भाजपा को समझ रहे हैं. आदिवासी ने भाजपा को नकार दिया है. इनकी पकड़ खत्म हो गयी है. हेमलाल मुर्मू ने असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा पर तंज कसते हुए कहा कि वह गोगो दीदी योजना को पोटली में बांधकर गुवाहटी ले गये हैं. लिट्टीपाड़ा से विधायक गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बीजेपी के कमल फूल की पंखुड़ियां उड़ा दी.

    चंपाई सोरेन ने यह दिया जवाब

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    बीजेपी विधायक सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हेमलाल मुर्मू के सवालों का जवाब देते इसे उनका नैतिक पतन करार दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते आज विधानसभा में एक ऐसे सदस्य ने मेरे खिलाफ असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया, जिनका नैतिक पतन हो चुका है. यह भाषा उनके संस्कारों को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि मैंने आंदोलन से लेकर सदन तक, हमेशा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है. मैनें अपने चार दशक के लंबे राजनीतिक जीवन में मैंने कभी भी, किसी के लिए ऐसी घटिया शब्दावली का प्रयोग नहीं किया.

    मुझे जनता का समर्थन- चंपाई सोरेन

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    चंपाई सोरेन ने आगे लिखा कि मेरा अतीत आंदोलन से जुड़ा है. जीवन के हर मोड़ पर, पार्टी बदलने के बावजूद मुझे जनता का अपार समर्थन मिला है. शायद इस लिए वैसे लोग मेरी जीत को पचा नहीं पा रहे हैं, जिनका अस्तित्व ही पार्टी विशेष के रहमो-करम पर टिका हो.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Champai Soren said- this is his moral degradation Champai Vs Hemlal: Hemlal Murmu said something in Jharkhand assembly that created a ruckus
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group