Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Chirag Paswan: झारखंड को पांच साल तक लूटनेवाले ही पुन: सत्ता में आये हैं, चतरा में बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
Headlines

Chirag Paswan: झारखंड को पांच साल तक लूटनेवाले ही पुन: सत्ता में आये हैं, चतरा में बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

News DeskBy News DeskDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chatra. वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाना है. इस लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं. देश तभी विकसित होगा जब राज्य, जिला, प्रखंड व पंचायत विकसित होगा. केंद्र सरकार गरीबों की चिंता कर रही है. हर घर में शौचालय बना कर व गैस कनेक्शन देकर महिलाओं को सम्मान दिया है.

आयुष्मान योजना के माध्यम से एक ऐसी व्यवस्था की हैं, जिससे गरीब लोग एक साल में पांच लाख तक की मुफ्त इलाज करा सकते हैं. उक्त बातें लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कही. वे चतरा कॉलेज के सामने स्थित मैदान में आयोजित नव संकल्प महासभा सह अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि झारखंड में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी है, जो जीतने के बाद अपने विकास की चिंता करती है. पांच साल तक राज्य को लूटनेवाले ही पुन: सत्ता में आये हैं. झारखंड के लोग रोजगार व शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेश जाते हैं, जबकि झारखंड में कई संभावनाएं हैं. मेरे पिता रामविलास पासवान का सपना था कि विकसित झारखंड बने. यहां के लोगों को रोजगार और शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेश नहीं जाना पड़े. बल्कि दूसरे प्रदेश के लोग यहां आकर रोजगार व शिक्षा प्राप्त करे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

पिता के अधूरे सपनों को पूरा व विकसित झारखंड बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार गरीब-अमीर की दूरी को कम कर रही हैं. हर हाथ को रोजगार, बच्चों का भविष्य, महिलाओं का सम्मान, किसान, मजदूर की अधिकार संरक्षित करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चतरा विधानसभा की जनता ने हमारी पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताया, उसके लिए हम आभारी हैं.

चतरा के हरेक समस्या का समाधान किया जायेगा. श्री पासवान ने इस मौके पर पार्टी में शामिल समाजसेवी प्रेम सिंह व उनके समर्थकों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पार्टी में एक मजबूत साथी प्रेम सिंह के शामिल होने से हमारी ताकत और बढ़ गयी है. इससे झारखंड में पार्टी और मजबूत होगी. वहीं प्रेम सिंह ने कहा कि लोजपा (रा) की नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा हूं. चिराग जी की दूरदृष्टि व स्वच्छ छवि से युवा वर्ग प्रभावित हैं. समारोह को जमुई सांसद अरुण भारती, विधायक जनार्दन पासवान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान व प्रदेश प्रवक्ता कुमार सौरभ ने संबोधित किया.

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026
Recent Post

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group