Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand: CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर कल JSSC कार्यालय का घेराव, आज जुटेंगे अभ्यर्थी, प्रशासन सतर्क भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
    Headlines

    Jharkhand: CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर कल JSSC कार्यालय का घेराव, आज जुटेंगे अभ्यर्थी, प्रशासन सतर्क भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi . झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा ली गयी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने व सीबीआइ जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने आंदोलन की घोषणा कर दी है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष व छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 15 दिसंबर को राज्य भर से छात्र व अभिभावक रांची आयेंगे.

    अगले दिन 16 दिसंबर को अनुशासित तरीके से अपनी मांगो को लेकर जेएसएससी कार्यालय का घेराव करेंगे. प्रेस कॉफ्रेंस के दाैरान ही डीएसपी रांची फोर्स के साथ पहुंचे. उन्हें देख कर देवेंद्रनाथ महतो अपने चेहरे पर गमछा बांध कर वहां से निकल गये. इधर, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने प्रेस कांफ्रेंस कर फिर दोहराया है कि सीजीएल परीक्षा -2023 में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है. छात्रों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का निर्णय

    आंदोलन को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से रांची पुलिस को 800 अतिरिक्त फोर्स, तीन कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस, पांच डीएसपी व आठ इंस्पेक्टर दिये गये हैं. जबकि रांची पुलिस की ओर से भी करीब 700 फोर्स की तैनाती की गई है. छात्रों के धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर राजभवन, सीएम सचिवालय व सीएम आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. बैरिकेडिंग भी की गई है. रांची के सभी थाना के प्रभारियों आदि को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है.

    JAMSHEDPUR NEWS: करोड़ों की लागत से पोटका में बनेगा आधुनिक लाइन हब, पोटका से डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    प्रदर्शनकारी छात्र कहीं से भी कार्यालय तक ना पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा ज रहा है. उपद्रव करने वालों को कैंप जेल में शिफ्ट किया जाएगा. कैंप जेल के लिए नामकुम थाना क्षेत्र के बरगावां स्थित आरके आनंद लोन बॉल स्टेडियम, सरकारी स्कूल व एक मैरिज हॉल आदि जगहों को चिंहित किया गया है. जबकि खेलगांव स्टेडियम में भी कैंप जेल बनाया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    administration is alert candidates will gather today Jharkhand: JSSC office will be gheraoed tomorrow demanding cancellation of CGL exam police force deployed in large numbers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का निर्णय

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: करोड़ों की लागत से पोटका में बनेगा आधुनिक लाइन हब, पोटका से डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज की चैंपियन बनी चिरुडीह की सीता सोहराय एकादश, काजल आर्टिस्ट एकादश को 2-0 से हराया

    June 28, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का निर्णय

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: करोड़ों की लागत से पोटका में बनेगा आधुनिक लाइन हब, पोटका से डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज की चैंपियन बनी चिरुडीह की सीता सोहराय एकादश, काजल आर्टिस्ट एकादश को 2-0 से हराया

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत, सेवा और समाज कल्याण का दिया संदेश

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ब्रेन मलेरिया मरीजों से मिले उपायुक्त राजीव रंजन, सभी मरीजों की हालत स्थिर

    June 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group