Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Maha Kumbh 2025: प्रयागराज की संगम नगरी में श्रद्धालुओं के लिए बन रही टेंट सिटी, 300 बिस्तर वाले Deluxe Dormetry में होंगी तमाम सुविधाएं
    Headlines

    Maha Kumbh 2025: प्रयागराज की संगम नगरी में श्रद्धालुओं के लिए बन रही टेंट सिटी, 300 बिस्तर वाले Deluxe Dormetry में होंगी तमाम सुविधाएं

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Prayagraj. तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुंभ-2025 के आयोजन को अब कुछ दिन ही बचे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए टेंट सिटी स्थापित कर रहे हैं. यूपीएसटीडीसी महाकुंभ मेला क्षेत्र में 300 बिस्तर वाले डीलक्स अस्थायी प्रवास स्थल (डॉर्मेटरी) की स्थापना में जुटा है, जिसमें कुल 50 टेंट लगाए जाएंगे। इसमें चार बिस्तर युक्त 20 टेंट, छह बिस्तर युक्त 10 टेंट और आठ बिस्तर युक्त 20 टेंट स्थापित होंगे.

    यूपीएसटीडीसी के अधिकारियों के मुताबिक, महाकुंभ मेला क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों, विशिष्ट और अति विशिष्ट अतिथियों तथा आम तीर्थयात्रियों की जरूरतों के अनुसार टेंट सिटी विकसित की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि नये 300 बिस्तर वाले डीलक्स डॉर्मेटरी में प्रत्येक टेंट का क्षेत्रफल 250 वर्ग फुट से लेकर 400 वर्ग फुट होगा.

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    अधिकारियों के अनुसार, इन टेंट में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के समूह को एक साथ ठहरने और महाकुंभ क्षेत्र में विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा.उन्होंने बताया कि इन तंबुओं में एसी, डबल बेड, दरी, सोफा सेट, डेस्क, इलेक्ट्रिक गीजर, अग्निशमन यंत्र, रजाई, कंबल, मच्छरदानी, वाईफाई, ‘डाइनिंग एरिया’, ‘वेटिंग लाउंज’ और ‘मीटिंग लाउंज’ जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    अधिकारियों के मुताबिक, यूपीएसटीडीसी इन टेंट को उपलब्ध कराने के अलावा संगम बोट राइड, सोफा बोट राइड, बनाना बोट राइड, क्रूज राइड समेत प्रयागराज संगम पर पूजन तथा प्रयागराज के धार्मिक और पौराणिक महत्व के तीर्थों के दर्शन के भी पैकेज उपलब्ध कराएगा. उन्होंने बताया कि टेंट में ठहरने की सुविधा 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच उपलब्ध रहेगी और बुकिंग का विकल्प यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट और महाकुंभ मेला ऐप पर भी उपलब्ध होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    300-bed Deluxe Dormitory will have all the facilities Maha Kumbh 2025: Tent city is being built for the devotees in the Sangam city of Prayagraj
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group