Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: अबुआ आवास जल्द पूरा करें, मनरेगा का पैसा केंद्र से मांगा जायेगा, समीक्षा बैठक में बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
Headlines

Jharkhand: अबुआ आवास जल्द पूरा करें, मनरेगा का पैसा केंद्र से मांगा जायेगा, समीक्षा बैठक में बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

News DeskBy News DeskDecember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. ग्रामीण विकास, पंचायती राज व ग्रामीण कार्य विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की. इस क्रम में उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत वर्ष 2023-24 के बन रहे आवासों की तीसरी किस्त जारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसका काम जल्द पूरा किया जाये. मंत्री ने कहा कि योजना से दो लाख रुपये लाभुकों को दिये जा रहे हैं.

ऐसे में सूचीबद्ध लोग भी पीएम आवास लेना नहीं चाह रहे हैं. मंत्री ने कहा कि मनरेगा का बड़ा बकाया केंद्र के पास है. इससे मजदूरों के साथ ही किसानों को राशि देने में दिक्कत आ रही है. इस राशि को केंद्र से लाने पर चर्चा की गयी. मंत्री ने जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन पर बल दिया. इस दिशा में बेहतर काम करने को कहा. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने का निर्देश दिया.

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

समय पर व गुणवत्ता के साथ हो काम

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

मंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग के तहत संचालित ग्रामीण सड़कों, पुलों व पीएमजीएसवाइ की सड़कों की समीक्षा की. मंत्री ने इंजीनियरों से कहा कि सड़क व पुल का काम समय से गुणवत्ता के साथ हो. कार्यों की मॉनिटरिंग इंजीनियर करें. वहीं, फील्ड में जाकर भी काम देखें. मंत्री ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर नहीं होता है, तो इस मामले में कार्रवाई की जाये. इंजीनियर देखें कि आखिर यह स्थिति क्यों हो रही है. यह भी देखने की जरूरत है कि एक ही ठेकेदार को ज्यादा काम क्यों मिल रहा है. इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है. बैठक में विभाग के सचिव के श्रीनिवासन के साथ विभागीय अधिकारी, अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व सारे कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group