Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Pariksha pe Charcha:प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ अगले महीने होगी, 14 जनवरी तक होगा पंजीकरण
Headlines

Pariksha pe Charcha:प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ अगले महीने होगी, 14 जनवरी तक होगा पंजीकरण

News DeskBy News DeskDecember 20, 2024Updated:December 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आठवां संस्करण जनवरी में आयोजित किया जाएगा और इसकी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘परीक्षा के तनाव को कम करने और छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को जीवन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर शुरू की गई ‘परीक्षा पे चर्चा’ पिछले सात वर्षों से सफल आयोजन है.

बयान में कहा गया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2025 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है और 14 जनवरी तक खुला रहेगा. ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों से बातचीत करते हैं. इस कार्यक्रम के दौरान, वह छात्रों के परीक्षा संबंधी तनाव और अन्य मुद्दों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी देते हैं. स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण 16 फरवरी, 2018 को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था. इसका सातवां संस्करण प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया था.

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

बयान में कहा गया कि मुख्य कार्यक्रम के मद्देनजर 12 जनवरी, 2025 (राष्ट्रीय युवा दिवस) से 23 जनवरी, 2025 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) तक कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. गतिविधियों में स्वदेशी खेल सत्र, मैराथन दौड़, मीम प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, योग-सह-ध्यान सत्र; सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड), केवीएस (केंद्रीय विद्यालय संगठन) और एनवीएस (नवोदय विद्यालय समिति) के छात्रों द्वारा गायन प्रदर्शन, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताएं, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और विशेष अतिथियों के साथ कार्यशालाएं एवं प्रेरणादायक फिल्म शृंखलाओं की स्क्रीनिंग शामिल हैं.

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group