Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»मेदिनीनगर में 130 वर्ष पुराने मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मी निलंबित, निर्माण शुरू
Headlines

मेदिनीनगर में 130 वर्ष पुराने मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मी निलंबित, निर्माण शुरू

News DeskBy News DeskDecember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पलामू. मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहित्य समाज चौक के समीप 130 वर्ष पुराने शिव मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. शुक्रवार से तोड़ी गयी दीवार की मरम्मत भी शुरू करा दी गयी है. निगमकर्मी छोटेलाल गुप्ता की देखरेख में निर्माण कार्य किया जा रहा है.

नगर निगम के जरिये अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गुरूवार शाम साहित्य समाज चौक के समीप 1895 में निर्मित प्राचीन शिव मंदिर की दीवार तोड़ दी गयी थी. दीवार तोड़ने का आरोप सिटी मैनेजर अनुराग कुमार और शाहीद हसन, जमादार इश्तेयाक साह, शेरान खान एवं अन्य कर्मियों पर लगाया गया था. साथ ही पांच घंटे तक घटनास्थल के पास धरना प्रदर्शन किया गया था.

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

नगर आयुक्त मो. जावेद हुसैन को मौके पर बुलाने, माफी मांगने और आरोपित कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गयी थी. सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत मेहता, सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा, शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, टीओपी वन के प्रभारी रूद्रानंद सरस सहित अन्य के अथक प्रयास से आक्रोशित लोग शांत हुए थे.

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत मेहता ने कहा कि अतिक्रमण अभियान के दौरान प्राचीन शिव मंदिर की दीवार तोड़ने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि तोड़ी गयी दीवार की मरम्मत भी निगम की ओर से करायी जा रही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026
Recent Post

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे SSP और DC, अधिकारियों को दिए निर्देश

November 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group