Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»नवादा : थाने में अधिवक्ता की पिटाई करने के मामले में दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
    Crime

    नवादा : थाने में अधिवक्ता की पिटाई करने के मामले में दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024Updated:December 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नवादा. नवादा में पटना उच्च न्यायालय के एक वकील के साथ थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने का मामला संज्ञान में आने के बाद रविवार को एसपी अभिनव धीमान ने दो पुलिसकर्मियों पर निलम्बन की कार्रवाई की है. एसपी अभिनव धीमान ने नारदीगंज थाना में तैनात दो एसआई नंद लाल यादव और एसआई गौतम कुमार को सस्पेंड कर दिया है.

    पटना उच्च न्यायालय के वकील विपिन सिंह ने नारदीगंज थाना में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए रुपये की मांग और सपरिवार थाना परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसका वीडियो पीड़ित परिवार के लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर दोषी पुलिसकर्मियों पर एसपी अभिनव धीमान से कार्रवाई की मांग की थी.

    पीड़ित वकील विपिन सिंह का आरोप है कि नारदीगंज थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ उनके और उनके परिवार के साथ बदसलूकी की बल्कि उन्हें थाना परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा भी गया. पीड़ित वकील विपिन सिंह का कहना है कि पुलिस रपट दर्ज करने के रुपये खोजती है, जिसका विरोध करने पर पुलिसकर्मी द्वारा बर्बरता की गई.

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    नारदीगंज थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट में पटना उच्च न्यायालय के वकील नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव के निवासी विपिन सिंह उर्फ आनंद मोहन और उनके दो पुत्र और दो पुत्री जख्मी हो गए थे.

    पीड़ित वकील विपिन सिंह ने बताया कि घर में श्राद्ध कार्यक्रम था. इसी बीच देर रात घर से 4 एंड्रॉयड मोबाइल और एक बैग में रखे 30 हजार रुपये की चोरी कर ली गई थी. चोरी की घटना की शिकायत लेकर सपरिवार नारदीगंज थाना पहुंचा, जहां शिकायत दर्ज करने के लिए थाना में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसका विरोध करने पर उनके व परिवार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया .थाने परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया.

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    इस घटना से हताश पीड़ित वकील परिवार ने एसपी अभिनव धीमान से लिखित शिकायत कर नारदीगंज थाने में तैनात दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी. इस मामले में एसपी अभिनव धीमान का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर नारदीगंज थाना पर तैनात एसआई नंदलाल यादव और एसआई गौतम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पूरे मामले की जांच बैठा दी गई है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Two subinspector saspended in nawada
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    September 3, 2026

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026
    Recent Post

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    September 3, 2026

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group