Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»अविश्वास प्रस्ताव पर उपराष्ट्रपति बोले, ‘मेरा नोटिस जिसने लिखा उसके चाकू पे जंग लगा हुआ था’
Headlines

अविश्वास प्रस्ताव पर उपराष्ट्रपति बोले, ‘मेरा नोटिस जिसने लिखा उसके चाकू पे जंग लगा हुआ था’

News DeskBy News DeskDecember 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे उनके जैसे लोग हिसाब-किताब बराबर करने की स्थिति में नहीं होते हैं और उन्हें उदात्तता, उत्कृष्ट गुणों और संवैधानिकता के प्रति प्रतिबद्धता से चलना होता है.

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आज उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में महिला पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और पहली बार उनके खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “चंद्रशेखर जी ने कहा था, सब्ज़ी काटने के चाकू से बाईपास सर्जरी कभी मत करना.. वो तो सब्ज़ी काटने का चाकू भी नहीं था. मेरा नोटिस जिसने लिखा उसके चाकू पे जंग लगा हुआ था! मैं पढ़कर दंग रह गया. पर मुझे आश्चर्य हुआ की आपमें से किसी ने पढ़ा नहीं है.”

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए दो चीजें अपरिहार्य हैं. पहला अभिव्यक्ति का अधिकार और दूसरा संवाद. यदि ये दोनों चीजें नहीं होंगी तो लोकतंत्र पोषित नहीं हो सकता है. इस संदर्भ में उन्होंने वर्तमान संसदीय चर्चाओं की बात की और पूछा कि क्या हमने पिछले कुछ दशकों में संसद में कोई बड़ी बहस देखी है? क्या आपने सदन में किये गये किसी महान योगदान पर ध्यान दिया है? हम गलत वजह से खबरों में हैं. हमने व्यवस्था के साथ जीना सीख लिया है, जो कि अव्यवस्था ही है.

Jamahedpur: कारोबारी रंजिश में हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज के समय में संवैधानिक संस्थाओं पर हमले किए जा रहे हैं. संवेदना उत्पन्न करने के लिए ही आख्यानों को पंख दिये जाते हैं. अक्सर इन्हें सुनियोजित ढंग से देश के हितों के प्रति अहित करने पर आमादा ताकतों की ओर से बढ़ावा दिया जाता है. उनका उद्देश्य हमारी संवैधानिक संस्थाओं को ईंट से ईंट बजाकर नष्ट करना है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

October 17, 2026

Jamahedpur: कारोबारी रंजिश में हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

October 17, 2026

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026
Recent Post

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group