Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»कोलकता : ट्रेन रद्द होने की घोषणा पर यात्रियों ने शालीमार स्टेशन पर किया अवरोध
    Headlines

    कोलकता : ट्रेन रद्द होने की घोषणा पर यात्रियों ने शालीमार स्टेशन पर किया अवरोध

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024Updated:December 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हावड़ा. ट्रेन रद्द होने की घोषणा होते ही यात्रियों ने मंगलवार को शालीमार स्टेशन पर अवरोध कर दिया. अवरोध हटाने पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने कहा कि गलती से ट्रेन रद्द करने की घोषणा हो गयी. दरअसल ट्रेन देर से रवाना होगी.

    मंगलवार सुबह शालीमार स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को पता चला कि शालीमार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है. इसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा. दीपक सान्याल नाम के एक यात्री ने कहा कि ट्रेन सुबह 10 बजे रवाना होनी है. मैं सुबह स्टेशन आया और सुना कि ट्रेन रद्द कर दी गई है. एक अन्य यात्री पियाली दास ने कहा कि अगर ट्रेन रद्द कर दी गई है तो आज काउंटर से ट्रेन का टिकट कैसे दे दिया गया ? यहां तक कि तत्काल टिकट भी दिए गए हैं.

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    यात्रियों के विरोध की सूचना पाकर आरपीएफ अधिकारी मौके पर आये. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन रद्द नहीं की गई है. सिर्फ रिलीज का समय बदला गया है. रेलवे ने यात्रियों से अवरोध हटाने का अनुरोध किया. रेलवे से आश्वासन मिलने के बाद यात्री लाइन पर से हटे. शालीमार स्टेशन से कोई लोकल ट्रेन सेवा नहीं है. नतीजतन, यात्रियों के विरोध से दैनिक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ओमप्रकाश चरण ने कहा कि ट्रेन का समय बदल दिया गया है. लेकिन यह देखना बाकी है कि ट्रेन रद्द करने की घोषणा कैसे की गई.

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Passengers blocked Shalimar station after train cancelled
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मानसून से पहले एक्शन में JNAC, उप नगर आयुक्त ने किया बड़े नालों की सफाई का औचक निरीक्षण

    June 4, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group