Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Promotion of IAS: सरायकेला DC रवि शंकर शुक्ला को विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, पर वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही रहेंगे
Headlines

Promotion of IAS: सरायकेला DC रवि शंकर शुक्ला को विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, पर वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही रहेंगे

News DeskBy News DeskDecember 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • नीतिन मदन कुलकर्णी, अजय सिंह व सत्येंद्र सिंह को सीएस रैंक में मिली प्रोन्नति

Ranchi. राज्य सरकार ने प्रधान सचिव रैंक के दो अधिकारियों को सीएस रैंक तथा दिल्ली में पदस्थापित एक अधिकारी को प्रोफार्मा सीएस रैंक में प्रोन्नति दी है. इन्हें एक जनवरी 2025 के प्रभाव से प्रोन्नति दी गयी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को सीएस रैंक में प्रोन्नति देते हुए उसी विभाग में पदस्थापित किया गया है. वहीं, राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकर्णी को भी सीएस रैंक में प्रोन्नति देते हुए राज्यपाल का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्त आइएएस अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह को भी सीएस रैंक में यथा रूप प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गयी है. यानी वे जहां पदस्थापित हैं, वहीं सीएस रैंक के अधिकारी हो जायेंगे.

तीन अधिकारी को सचिव रैंक में प्रोन्नति राज्य सरकार ने तीन अधिकारी को सचिव रैंक में प्रोन्नति दी है. श्रम विभाग के प्रभारी सचिव मुकेश कुमार व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रभारी सचिव उमाशंकर सिंह को सचिव रैंक में प्रोन्नति देते हुए संबंधित विभाग में सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं, दिल्ली में प्रतिनियुक्त ए मुथु कुमार को सचिव रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गयी है.

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

13 आइएएस अधिकारी विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नत

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

राज्य सरकार ने 13 आइएएस अधिकारियों को विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नति दी है. उपायुक्त सरायकेला खरसावां रवि शंकर शुक्ला को विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नति देते हुए वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही रखा गया है. अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग नेहा अरोड़ा प्रमोशन के बाद भी विशेष मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची के पद पर बनी रहेंगी. नगर आयुक्त रांची नगर निगम संदीप सिंह, श्रम आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा, सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग अक्षय कुमार सिंह, अपर सचिव उद्योग विभाग मनमोहन प्रसाद, उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय, अपर सचिव कृषि पशुपालन विभाग रवि रंजन कुमार विक्रम, अपर सचिव वित्त विभाग शशि भूषण मेहरा, अपर सचिव गृह विभाग प्रदीप तिग्गा, अपर सचिव गृह विभाग, पूनम प्रभावती, अपर सचिव नगर विकास विभाग मनोहर मरांडी को विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गयी है. सभी अधिकारी अपने पूर्व के पद पर बने रहेंगे. इस बाबत कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

October 23, 2026

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

October 23, 2026

RAILWAY NEWS:झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक, टाटानगर, हटिया और हावड़ा रूट की 40 से अधिक ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

October 23, 2026
Recent Post

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

October 23, 2026

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

October 23, 2026

RAILWAY NEWS:झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक, टाटानगर, हटिया और हावड़ा रूट की 40 से अधिक ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमीन विवाद, राशन कार्ड और पेंशन की शिकायतें लेकर डीसी के पास पहुंचे लोग, राजीव रंजन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में मतदाता सूची को लेकर प्रशासन सख्त, दो बार नोटिस के बाद भी दस्तावेज नहीं देने वालों की बूथवार सूची होगी जारी

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group