Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»शत प्रतिशत राशन उठाव सुनिश्चित कराने एवं छ: माह से राशन का उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों का सत्यापन उपरांत कार्ड रद्द करने का दिया गया निर्देश
    Headlines

    शत प्रतिशत राशन उठाव सुनिश्चित कराने एवं छ: माह से राशन का उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों का सत्यापन उपरांत कार्ड रद्द करने का दिया गया निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षात्मक बैठक, बीएसओ पोटका एवं गुड़ांबादा को किया गया शो-कॉज
    • 31 दिसंबर तक 6 और धान अधिप्राप्ति केन्द्र खोले जाने का निर्देश

    जमशेदपुर.  समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आहूत हुई. बैठक में खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, चना दाल/नमक/चीनी वितरण, डाकिया योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई.

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा में पाया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) में खाद्यान्न का वितरण राज्य के औसत से कम हुआ है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारियों ने बताया कि कई कार्डधारी राशनकार्ड बनाने के बावजूद राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं जिससे वितरण प्रतिशत में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है. साथ ही साथ नया राशनकार्ड हेतु रिक्ति भी उत्पन्न नहीं हो पा रहा है. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत छः माह से उठाव नहीं कर रहे राशनकार्डधारियों का सत्यापन के पश्चात् कार्ड रद्द करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ताकि जरूरतमन्द लोगों को राशनकार्ड निर्गत किया जा सके.

    लाभुकों के बीच नमक का वितरण भी संतोषजनक नहीं पाया गया. निर्धारित समय सीमा के अन्दर शत प्रतिशत कार्डधारियों को नमक का वितरण कराने का निदेश दिया गया. सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता को अविलम्ब चीनी के निर्धारित मूल्य का Bank Draft जमा कराते हुए ससमय इसका उठाव एवं वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे.

    Jamshedpur: पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, फिर एक और बच्ची की मौत, चार दिन पहले बहन की गयी थी जान, दो मौत से सदमे में परिजन

    सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी पी०वी०टी०जी० कार्डधारियों को डाकिया योजना के अन्तर्गत प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में अनिवार्य रूप से खाद्यान्न का पैकेट उनके घर पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे.

    धान अधिप्राप्ति में प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिए पूरे जिले में 46 धान अधिप्रप्ति केन्द्र खोला गया है, जिसमें से अबतक 40 क्रय केन्द्र कार्यरत हैं. शेष 06 के संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि केन्द्रों का जांच करते हुए दिनांक 31.12.2024 तक शुरू कराना सुनिश्चित करेंगे.

    Jharkhand: कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक को बचाने में दूसरे की गयी जान

    बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी एमओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Instructions to ensure 100% ration lifting to verify card holders who have not lifted ration for six months and cancel their cards
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, फिर एक और बच्ची की मौत, चार दिन पहले बहन की गयी थी जान, दो मौत से सदमे में परिजन

    June 29, 2026

    Jharkhand: कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक को बचाने में दूसरे की गयी जान

    June 29, 2026

    CRPF Promotion: सीआरपीएफ के 250 से अधिक अधिकारियों को 15 साल इंतजार के बाद मिली पहली पदोन्नति

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, फिर एक और बच्ची की मौत, चार दिन पहले बहन की गयी थी जान, दो मौत से सदमे में परिजन

    June 29, 2026

    Jharkhand: कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक को बचाने में दूसरे की गयी जान

    June 29, 2026

    CRPF Promotion: सीआरपीएफ के 250 से अधिक अधिकारियों को 15 साल इंतजार के बाद मिली पहली पदोन्नति

    June 29, 2026

    CBSE: कक्षा 10वीं के मौजूदा बैच के विद्यार्थियों को तीन भाषाएं पढ़ने से मिलेगी छूट, सीबीएसई ने की घोषणा

    June 29, 2026

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group