Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»CBI ने ED अधिकारी के परिसरों में छापेमारी की, 56 लाख रुपये नकदी जब्त, व्यवसायी से रिश्वत लेने का है आरोप
    Crime

    CBI ने ED अधिकारी के परिसरों में छापेमारी की, 56 लाख रुपये नकदी जब्त, व्यवसायी से रिश्वत लेने का है आरोप

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उस सहायक निदेशक के परिसर में छापेमारी की है, जो रविवार को एक अभियान के दौरान एजेंसी को चकमा देकर फरार हो गये थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शिमला में तैनात ईडी के सहायक निदेशक और उनके भाई विकास दीप, जो दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक हैं, एक व्यवसायी से कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेने चंडीगढ़ गए थे. व्यवसायी पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज है.

    अधिकारियों ने बताया कि व्यवसायी ने कथित जबरन वसूली के बारे में सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एजेंसी की चंडीगढ़ इकाई ने एक योजना बनाई, जिसमें शिकायतकर्ता को अधिकारी को 55 लाख रुपये नकद रिश्वत देने के लिए कहा गया और सीबीआई के अधिकारी इस पर नजर रखे हुए थे.

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने शुक्रवार को उनके आवास पर छापेमारी की और लगभग 56 लाख रुपये की नकदी जब्त की. उन्होंने बताया कि अब तक रिश्वत की रकम समेत लगभग एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि फरार अधिकारी द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल की गई कार भी ईडी कार्यालय में मिली है. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मामले के सिलसिले में विकास दीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है. एजेंसी मामले में उनकी कथित संलिप्तता के संबंध में उनसे पूछताछ कर रही है. ईडी के सूत्रों ने बताया कि मामले के बाद शिमला उप-क्षेत्रीय कार्यालय के आरोपी सहायक निदेशक और उनके पर्यवेक्षी अधिकारियों- एक उप निदेशक और संयुक्त निदेशक (चंडीगढ़ स्थित) को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है.

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accused of taking bribe from businessman CBI raids premises of ED officer seizes Rs 56 lakh in cash
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मानसून से पहले एक्शन में JNAC, उप नगर आयुक्त ने किया बड़े नालों की सफाई का औचक निरीक्षण

    June 4, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group