Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur DC Visit Ghatshila: डीसी घाटशिला पहुंचे तो बंद मिला एक्सचेंज कार्यालय, एसपीएमआरएम मिशन की कई योजनाएं भी ठप
    Headlines

    Jamshedpur DC Visit Ghatshila: डीसी घाटशिला पहुंचे तो बंद मिला एक्सचेंज कार्यालय, एसपीएमआरएम मिशन की कई योजनाएं भी ठप

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल ने शनिवार को घाटशिला प्रखंड में नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, स्किल सेंटर और औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आइटीआइ) और कई योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. डीसी सबसे पहले एक्सचेंज कार्यालय पहुंचे. यहां एक्सचेंज कार्यालय बंद मिला. उन्होंने नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर में काउंसलर रूम, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से निबंधित युवाओं की जानकारी ली.

    डीसी ने बताया कि प्रखंड में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन (एसपीएमआरएम) से संचालित कई योजनाएं बंद हैं. कई योजनाओं का काम पूरा हो गया है. किसी कारणवश योजनाएं धरातल पर नहीं उतरी हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच करने आये हैं. डीसी ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत बिरसा योजना, कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया. इधर कौशल प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक रोशन कुमार से डीसी ने जानकारी ली. उन्होंने कहा कि कंप्यूटर का प्रशिक्षण ले रहे युवा की सूची उपलब्ध करायें, ताकि सरकारी कार्यालयों में उन्हें रोजगार दिया जा सके.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    सिलाई का प्रशिक्षण के बाद युवतियों को ऋण दिलाने की दिशा में पहल करें. डीसी ने औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन वर्कशॉप के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही आइटीआइ परिसर में गर्ल्स के लिए 50 बेड और ब्वॉयज के लिए 100 बेड के हॉस्टल का निर्माण तथा ओपन जिम और खेल मैदान के निर्माण का प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. इस मौके पर एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्रा, नियोजन पदाधिकारी घाटशिला चेतन कुमार शर्मा, नियोजन पदाधिकारी जमशेदपुर अरविंद कुमार, आईटीआई के प्राचार्य अधिकारी मौजूद थे.

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur DC Visit Ghatshila: When DC reached Ghatshila many schemes of SPMRM mission were also stalled the exchange office was closed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    June 29, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    June 29, 2026

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से गंभीर रूप से बीमार मासूम विहा को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group