Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur: ससुराल में दामाद का बेरहमी से कत्ल, पत्नी, साली ने छिपाने का किया प्रयास, पर बेटे ने खोल दिया राज
    Crime

    Jamshedpur: ससुराल में दामाद का बेरहमी से कत्ल, पत्नी, साली ने छिपाने का किया प्रयास, पर बेटे ने खोल दिया राज

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024Updated:December 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पटमदा के सुंदरपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर निवासी सुभाष सहिस की उसके ससुरालवालों ने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की है. हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिये ससुरालवाले सुभाष सहिस का शव लेकर बलरामपुर स्थित उसके घर पहुंचे. शव लेकर पहुंचने पर पत्नी समेत ससुरालवालों ने बताया कि सुभाष सहिस ने आत्महत्या की है. लेकिन सुभाष सहिस के बेटे संजीव सहिस ने पुलिस को बताया कि उसके पिताकी उसकी मौसी चंदना समेत मां अंजना, नाना कालू सहिस और मामा आनंद सहिस ने मिलकर हत्या की है.

    इसके बाद बलरामपुर थाना की पुलिस ने पटमदा पुलिस को सूचित किया. पटमदा पुलिस शनिवार को सुभाष सहिस का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा. पकड़े जाने पर पत्नी अंजना सहिस समेत ससुरालवालों ने पहले पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया. पत्नी समेत ससुरालवालों ने पुलिस को बताया कि सुभाष सहिस ने रस्सी के सहारे पेंड़ में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो सच्चाई कबूल कर ली. पूछताछ में साली चंदना सहिस ने हत्या करने की बात स्वीकार की है. मामले की जांच की जा रही है. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव सुभाष सहिस के घरवालों को सौंप दिया है. इस मामले में सुभाष के बेटे संजीव सहिस के बयान पर पटमदा थाना में मौसी चंदना सहिस समेत मां अंजना सहिस,नाना कालू सहिस और मामा आनंद सहिस के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हसुआ बरामद की है. इसके अलावा मृतका की साली चंदना सहिस, पत्नी अंजना सहिस,ससुर कालू सहिस और साला आनंद सहिस को गिरफ्तार की है. जानकारी मिलने पर शनिवार को पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर पटमदा थाना पहुंचे. उन्होंने सभी आरोपियों से पूछताछ की. पुलिस के अनुसार पूछताछ में उन्होंने हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है. हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उनलोगों ने शव को फंदे से लटका दिया. फिर बिना पुलिस के जानकारी के शव उतारकर बलरामपुर ले गये.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but son revealed the secret Jamshedpur: Son-in-law brutally murdered in in-laws' house sister-in-law tried to hide it wife
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group