Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जमशेदपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने 3 जनवरी को आएंगे प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू
    Headlines

    जमशेदपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने 3 जनवरी को आएंगे प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्षों, संयोजक और सह संयोजकों ने भाग लिया

    जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने और अभियान की व्यापक सफलता सुनिश्चित करने के लिए आगामी 3 जनवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जमशेदपुर प्रवास पर आएंगे. इस दौरान वे महानगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देंगे. प्रदेश महामंत्री के प्रवास और बैठक की तैयारी को लेकर सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई.

    महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्षों, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक और सह संयोजकों ने भाग लिया. बैठक में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सदस्यता अभियान के अब तक के कार्यों की जानकारी ली और अभियान की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. साथ ही, उन्होंने अभियान में और तेजी लाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान हमारे लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास मात्र नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक भाजपा की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है. सुधांशु ओझा ने बताया कि आगामी 3 जनवरी को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के मार्गदर्शन में होने वाली बैठक कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस बैठक में अभियान की समीक्षा के साथ-साथ इसे और प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करना है. इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. सभी मंडल और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने के लिए मंडलों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बैठक के दौरान जिला सदस्यता प्रभारी डॉ राजीव कुमार, सदस्यता सह प्रभारी संतोष ठाकुर, मंटू चरण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, मंत्री विजय तिवारी, प्रदीप बेसरा, मिली दास, शांति देवी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह प्रभारी अखिलेश सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, सह संयोजक कौस्तव रॉय, जिला सह संयोजक आईटी सेल किशोर ओझा, उज्वल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष परेश मुखी सहित अन्य उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP membership campaign Jamshedpur on January 3 State General Secretary Aditya Sahu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group