Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»NEET UG : नेट यूजी 2025 का सिलेबस हुआ जारी, चार विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे
    Headlines

    NEET UG : नेट यूजी 2025 का सिलेबस हुआ जारी, चार विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट यूजी का सिलेबस जारी हो गया है. नीट यूजी 2025 के सिलेबस में चार विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न शामिल होंगे. एनएमसी ने नीट यूजी -2025 के लिए विषयवार सिलेबस जारी किया है. 2025 की परीक्षा के लिए जल्द ही तिथि जारी की जाएगी. विषयवार सिलेबस से परीक्षा पैटर्न को स्टूडेंट्स समझ सकते हैं. वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जल्द ही आवेदन से संबंधित तिथि जारी कर दी जाएगी. एनटीए की ओर से इसे लेकर नोटिस जारी किया है. सिलेबस वेबसाइट neet.anta.nic.in या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की वेबसाइट nmc.org.in से डाउनलोड किया जा सकता है. नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक सूचना यह स्पष्ट करने के लिए जारी की गई है कि एनटीए, एनएमसी की ओर से अधिसूचित सिलेबस के आधार पर ही नीट यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन होगा. यह सार्वजनिक सूचना स्पष्ट करने के लिए जारी की गई है कि एनटीए, एनएमसी की ओर से अंतिम रूप से दिए गए और अधिसूचित पाठ्यक्रम के आधार पर नीट यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन करेगा. नीट यूजी परीक्षा से छात्र मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. इसके लिए छात्रों को सिलेबस ध्यान से चेक करना चाहिए.

    आज तक कर सकेंगे आवेदन, परीक्षा 16 फरवरी से होगी

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. सीएसआईआर -यूजीसी नेट के लिए अब आवेदन 2 जनवरी 2025 तक किया जा सकता है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 थी. साथ ही परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी, 2025 होगी. आवेदन फॉर्म भरने के बाद एनटीए की ओर से एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की भी सुविधा दी जाएगी. इसके लिए विंडो 4 से 5जनवरी, 2025 के बीच ओपन रहेगी. इसके मुताबिक, अब इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स 2 जनवरी, 2025 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक अप्लाई कर सकते हैं. जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि, अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो वे सहायता के लिए एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, चाहें तो csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    28 फरवरी, 2025 तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी. एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे. एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीएसआईआर- यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट esirnet.nta.ac.in पर जाकर करना है. जबकि, अप्लीकेशन फीस का पेमेंट तीन जनवरी तक किया जा सकता है. इसके बाद अप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 4 और 5 जनवरी को होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NEET UG: NET UG 2025 syllabus released questions will be asked from four subjects
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group